home page

जंगल के तालाब में पानी पी रहे भैंसे का 10 शेरों ने कर लिया घेराव, आसान शिकार समझने की भूल करना शेरों को पड़ा भारी

ये बात तो आप सब जानते हैं कि शेर कितने खूंखार होते हैं। उन्हें देखते ही अक्सर लोगों की कंपकंपी छूट जाती है, फिर चाहे वो पिंजरे में ही क्यों न कैद हों, किसी को डराने के लिए शेर की दहाड़ काफी होती है।

 | 
wde
   

ये बात तो आप सब जानते हैं कि शेर कितने खूंखार होते हैं। उन्हें देखते ही अक्सर लोगों की कंपकंपी छूट जाती है, फिर चाहे वो पिंजरे में ही क्यों न कैद हों, किसी को डराने के लिए शेर की दहाड़ काफी होती है।ऐसे में भला सोचिए कि इनसे पंगे लेने की गलती कौन कर सकता है, जो भी इनसे पंगा लेगा, वो अपनी जान से हाथ धो ही बैठेगा। चाहे बात इंसान की हो या किसी जानवर की सब जंगल के राजा से डरते हैं।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

हालांकि, कभी-कभी शिकार के चक्कर में शेरों के दांव भी उल्टे पड़ जाते हैं और उन्हें ही मुंह की खानी पड़ती है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है।

भाग खड़े हुए शेर

वायरल वीडियो को फेसबुक पर शेयर किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि शेर का एक झुंड भैंस का शिकार करने के लिए तैयार बैठा है, जो नदी के अंदर है। भैंस जैसे ही शेर को देखती है, वैसे ही बिना डरे फुर्ती के साथ आगे बढ़कर उन्हें भगाने में जुट जाती है।

हैरान करने वाली बात ये है कि उसे देखकर सभी शेर डर जाते हैं और इधर- उधर दौड़ने लगते हैं। पर कोई भी भैंस पर हमला करने की हिमाकत नहीं कर पाता। देखते ही देखते वहां कम से कम 10 शेर इकट्ठा हो जाते हैं।

फिर भी भैंस अपनी जान बचाने के लिए उन्हें खदेड़ने से पीछे नहीं हटती। 1 मिनट के अंदर जब शेर को लगता है कि दांव उल्टा पड़ गया है, तो एक-एक करके सभी अपना रास्ता नाप लेते हैं।

ये भैंस हिम्मती है

एक दिन पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो को अभी तक 3 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही यूजर्स कमेंट कर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। कोई भैंस की हिम्मत देख दंग रह गया है।

किसी ने जानवर का उदाहरण देते हुए बताया कि किसी के आगे हार नहीं माननी चाहिए। एक ने लिखा- भैंस काफी हिम्मती होती है। दूसरे ने कमेंट किया- इस तरह से वो बच गई।