home page

3 लड़कों ने खुद को स्पाइडर मैन बनवाने के लिए मकड़ी से कटवाया, फिर हुआ कुछ ऐसा की हॉस्पिटल में करवाना पड़ा एडमिट

बोलिविया से खबर है। यहां तीन भाइयों ने खुद को ब्लैक विडो मकड़ी से कटवा लिया। ऐसा उन्होंने इसलिए किया क्योंकि उन्होंने सोचा था कि इसके काटने से वो स्पाइडर मैन बन जाएंगे।

 | 
black-widow-bite
   

बोलिविया से खबर है। यहां तीन भाइयों ने खुद को ब्लैक विडो मकड़ी से कटवा लिया। ऐसा उन्होंने इसलिए किया क्योंकि उन्होंने सोचा था कि इसके काटने से वो स्पाइडर मैन बन जाएंगे।

छोटी है उम्र

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, इनकी उम्र भी काफी छोटी है। वो 12,10 और 8 वर्ष के हैं। न्यूज बोलिविया के चायांता प्रांत की है। तीनों बकरियां चरा रहे थे। तभी उन्होंने यह कारनामा किया। तीनों ने बारी-बारी से खुद को जहरीली मकड़ी से कटवाया। मकड़ी के काटने के बाद तीनों रोने लगे। फिर उनकी मां ने उन्हें देखा लिया। जैसे ही मां को पूरी बात का पता चला तो वो उन्हें लेकर अस्पताल पहुंची।

dvdvd

एक हफ्ते तक चला ट्रीटमेंट

इस मकड़ी के काटने के बाद तीनों की हालत काफी खराब हो गई। तीनों को काफी तेज बुखार, मसल्स में दर्द महसूस हुआ। अगले दिन उन्हें बच्चों के एक बड़े अस्पताल में ट्रांसफर किया गया। वहां से उन्हें एक हफ्ते बाद डिस्चार्ज किया गया।

ये भी पढिए :- दुनिया का सबसे अनोखा पेड़ जिसमे लगते है 300 से ज्यादा किस्म के आम, पूरा मामला जानकर आपको भी जाए नही होगा यकीन

माता-पिता को समझाया गया

स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी Virgilio Pietro ने बताया कि बच्चों ने सोचा था वो इसके काटने के बाद स्पाइडर मैन जैसी शक्तियां हासिल कर लेंगे। लेकिन ये काफी घातक साबित हुआ। प्रशासनिक अधिकारी ने बच्चों के माता-पिता को समझाया कि उन्हें उनका ध्यान रखना चाहिए। जानकारी के लिए बता दें कि इस मकड़ी का जहर सांप के बराबर जहरीला होता है।

यूं ही नहीं कोई स्पाइडर मैन बन जाता