home page

44 साल के शादीशुदा निरहुआ ने आम्रपाली दुबे से रचाई शादी? शादी के जोड़े में दोनों ने मंडप से खिंचवाई तस्वीरें

भोजपुरी फिल्म अभिनेता और भाजपा सांसद दिनेश लाल निरहुआ बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। ये दोनों एक दूसरे के काफी करीब हैं।

 | 
Amrapali Dubey-Dinesh Lal Yadav (1)
   

भोजपुरी फिल्म अभिनेता और भाजपा सांसद दिनेश लाल निरहुआ बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। ये दोनों एक दूसरे के काफी करीब हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें निरहुआ, आम्रपाली दुबे के मांग में सिंदूर भरते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही उनके फैंस में खलबली सी मच गई, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है आइए जानते हैं।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

दरअसल आम्रपाली और निरहुआ अपनी नई फिल्म ‘मंडप’ की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता रोशन सिंह और सह-निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं। इसमें निदेश लाल निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे एक दूसरे के साथ रोमांटिक नजर आ रही हैं।

फिल्म की शूटिंग के लिए बेहतरीन लोकेशन तैयार की गई है। वीडियो में आम्रपाली बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। फिल्म मंडप के ट्रेलर की शुरुआत मशहूर अभिनेता संजय पांडे और सुशील सिंह के बीच के डायलॉग से होती है।

जिसमें वे अपने बेटे की शादी में दहेज के बारे में बात कर रहे हैं। सामाजिक और पारिवारिक मान्यताओं पर बनी इस फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली की शादी हो जाती है लेकिन आम्रपाली को यहां दहेज का दंश झेलना पड़ता है।

दूल्हे के परिवार यानी निरहुआ के परिवार द्वारा दहेज की मांग पर अपने पिता की संपत्ति को गिरवी रखते देख आम्रपाली अपने पति निरहुआ पर बंदूक तान देती है, जिसके बाद वह दूल्हे को बंधक बना लेती है। इसके बाद क्या होता है इसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

फिल्म मंडप में दहेज प्रथा और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे को लेकर भी सार्थक संवाद देखने को मिल रहे हैं। वहीं फिल्म के गाने भी एक से बढ़कर एक देखे जा रहे हैं। कुल मिलाकर भोजपुरी फिल्म मंडप एक शुद्ध भोजपुरी परिवार की कहानी है। यह एक बड़े कैनवास की फिल्म है।