home page

भारत के 5 सबसे पुराने रेल्वे स्टेशन जिनका 150 सालों में बदल चुका है लुक, दिखने में नही है किसी आलीशान महल से कम

रेलवे यात्रा भारतीयों के लिए केवल एक परिवहन माध्यम नहीं है। बल्कि यह एक ऐसा अनुभव है जो उन्हें देश के विभिन्न भागों की संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और विविधताओं से रूबरू कराता है।
 | 
Most Oldest Railway Station
   

रेलवे यात्रा भारतीयों के लिए केवल एक परिवहन माध्यम नहीं है। बल्कि यह एक ऐसा अनुभव है जो उन्हें देश के विभिन्न भागों की संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और विविधताओं से रूबरू कराता है। खिड़की से बाहर नजर आते हरे-भरे खेत, घने जंगल, चलचित्र समान नदियां और शानदार पहाड़ यात्रियों के दिलों में यादों का एक सुंदर संसार बसाते हैं।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

ये रेलवे स्टेशन न केवल परिवहन के लिए हैं बल्कि ये भारतीय इतिहास और संस्कृति के जीवंत स्मारक भी हैं। इन स्टेशनों की यात्रा आपको भारत के गौरवशाली अतीत और विरासत से रूबरू कराती है।

ये भी पढ़िए :- मुंबई एयरपोर्ट पर गोलगप्पे का रेट देखकर तो बंदे को आया चक्कर, बोला दिनदिहाड़े ही मचा रहे है लूट

बड़ोग रेलवे स्टेशन 

बड़ोग स्टेशन हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बसा एक खूबसूरत रेलवे स्टेशन है। जो कालका-शिमला रेलवे लाइन पर स्थित है। इसकी स्थापना 1930 में हुई थी और यह यूनेस्को के विश्व विरासत स्थलों में शामिल है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह स्थान स्वर्ग समान है। जहां वे अपनी कला को बखूबी प्रदर्शित कर सकते हैं।

हावड़ा जंक्शन 

कोलकाता स्थित हावड़ा जंक्शन भारत के सबसे पुराने और व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में से एक है। 1852 में निर्मित यह स्टेशन प्रतिदिन लाखों यात्रियों की भीड़ को संभालता है और इसके 23 प्लेटफार्म हैं। भारतीय रेल का यह महत्वपूर्ण हब इतिहास की कई दिलचस्प कहानियों का गवाह रहा है।

hawada jantiono

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस 

मुंबई का यह प्रमुख रेलवे स्टेशन जो पहले विक्टोरिया टर्मिनस के नाम से जाना जाता था। विक्टोरिया टर्मिनस न केवल भारतीय रेलवे का एक महत्वपूर्ण अंग है बल्कि यह शहर की पहचान भी है। इसकी वास्तुकला भव्यता का प्रतीक है और यहाँ आने वाले यात्री अक्सर इसकी भव्यता को कैमरे में कैद करते हैं।

चारबाग रेलवे स्टेशन 

1915 में निर्मित लखनऊ का चारबाग रेलवे स्टेशन अपनी अनोखी वास्तुकला और चारों ओर मौजूद हरे-भरे बागों के लिए प्रसिद्ध है। इसकी डिजाइन में मुगल और राजपूत वास्तुकला का संगम है और ऊपर से देखने पर यह शतरंज की बिसात जैसी दिखाई देती है।

ये भी पढ़िए :- शादी के दिन लड़की ने बदला ऐसा रूप की दूल्हा भी रह गया हैरान, आपको भी अपनी आंखो पर नही होगा विश्वास

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन 

1864 में उद्घाटित पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन दिल्ली के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक चांदनी चौक के पास स्थित है। यह स्टेशन लाल किले की वास्तुकला से प्रेरित होकर बनाया गया था और इसकी संरचना में 1903 में किए गए बदलाव आज भी इसे एक विशेष पहचान देते हैं।