home page

जंगल में भैंस चराने गये 15 साल के लड़के पर भालू ने बोल दिया हमला, तभी हुआ चमत्कार और भैंसों के झुंड ने बचाई लड़के की जान

कई बार ऐसा होता कि आपका लक ही आपको बचा लेता है। घटना है मध्य प्रदेश के बैतूल की। यहां एक 15 वर्षीय बच्चे की जान भालू से भैंसों ने बचाई। मंगलवार की बात है। दीपक भैंसदेही के जंगल में अपनी बकरियां चराने गया था। तभी उसपर भालू ने हमला कर दिया। वो जख्मी हो गया। इसी बीच भैंसों का एक झुंड आया। उसने भालू से दीपक की जान बचाई।

 | 
buffaloes-saves-village-boy
   
अपने बच्चों के साथ थी मादा भालू

हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, दीपक घोगाल गांव का रहने वाला है। जब अपने मवेशियों को चराने के लिए जंगल में गया था। यहां पर मादा भालू अपने बच्चों के साथ थी। बता दें कि ऐसा कहा जाता है कि कोई भी जंगली जानवर अगर अपने बच्चों के साथ है।

और उसे लगा कि इंसान उसके बच्चों के लिए खतरा है तो वो उसपर हमला कर देते हैं। जैसे ही मादा भालू ने दीपक को देखा उसपर हमला कर दिया। पास में ही भैंसें चर रही थी। इसी बीच भैंसों के एक झुंड ने भालू पर हमला कर दिया। फिर क्या था। मादा भालू भाग गई।

ये भी पढिए :-  फ़ौज की ड्यूटी करके 11 महीने बाद लौटी मां ने अपनी बेटी को दिया तगड़ा सरप्राइज़, बेटी का रिएक्शन देख आप भी नही रोक पाएँगे अपनी हंसी

ले जाया गया स्थानीय अस्पताल

एक लड़के ने फटाफट जाकर ये खबर गांव में बताई। दीपक के पिता को जैसे ही पता चला वो वहां पहुंचे। फिर दीपक को स्थानीय अस्पताल दाखिल किया गया। डॉक्टर्स ने बताया कि दीपक लकी है। अन्यथा हालत और बुरी हो सकती थी। वहीं दीपक बताते हैं कि जब भालू ने हमला किया तो वो काफी डर गए थे। पर पास में ही भैंसें चर रही थी। उन्होंने भालू पर हमला कर दिया और उनकी जान बचा ली। इसे बोलते हैं लक।