home page

पालतू कुत्तों को लेकर दो महिलाओं के बीच छिड़ गई भयंकर जंग, महिला ने अपने दांतो से काट लिया दूसरी महिला को और कुत्ते देखते रहे तमाशा

गुस्से गुस्से में इंसान कुछ भी कर जाता है। जर्मनी से एक खबर सामने आई है। जिसमें दो महिलाओं के बीच लड़ाई हो गई। दोनों कुत्तों को लेकर लड़ पड़ी। फिर हुआ कुछ ऐसा कि कुत्ते भी देखते रह गए।

 | 
Woman bites woman
   

गुस्से गुस्से में इंसान कुछ भी कर जाता है। जर्मनी से एक खबर सामने आई है। जिसमें दो महिलाओं के बीच लड़ाई हो गई। दोनों कुत्तों को लेकर लड़ पड़ी। फिर हुआ कुछ ऐसा कि कुत्ते भी देखते रह गए।

इस लड़ाई के बीच एक महिला ने दूसरी महिला को काट ही लिया। मतलब काटने का जो काम कुत्तों का है, वो काम एक महिला ने ही दूसरी महिला के साथ किया।

इस बात को लेकर हुआ था झगड़ा

खबरों के मुताबिक, यह मामला पूर्वी जर्मनी राज्य थुरिंगिया का है। यहां दो परिवारों के बीच झगड़ा हो गया था। यह झगड़ा कुत्तों को लेकर ही गुआ था। 27 साल की एक महिला ने 51 साल की अपनी पड़ोसी महिला को पालतू कुत्ते को मारते हुए देख लिया था। इसके बाद ही 27 वर्षीय महिला गुस्से में आगबबूला हो गई। वो फिर महिला से लड़ने लगी।

ये भी पढिए :- बिस्तर पर लेटकर आप भी करते है फोन चार्ज तो जल्दी से बदल ले आदत, वरना जिंदगी से धोना पड़ सकता है हाथ

देखते ही देखते होने लगी मारपीट

पहले तो दोनों के बीच काफी बहस हुई। इसके बाद देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगी। पुलिस के मुताबिक, 57 वर्षीय महिला जमीन पर गिर गई और उसने 27 साल की महिला को दांत से काट लिया। बुजुर्ग महिला ने इतनी जोर से दांतों से काटा कि छोटी महिला की जांघों पर काफी गहरा जख्म हो गया।

वो घायल हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जब दोनों महिलाओं के बीच लड़ाई हो रही थी, तो कुत्ते वहां खड़े होकर उन दोनों की लड़ाई देखे जा रहे थे।

ये भी पढिए :- दुनिया में पहली बार रेत के टिब्बों में जमकर हुई बर्फ़बारी, तेज बर्फ़बारी को कैमरे में कर लिया क़ैद वरना नही करता कोई विश्वास

दोनों को पकड़कर ले गई पुलिस

दोनों महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दांत से काटने वाली महिला के खिलाफ कोर्ट ने मुकदमा दर्ज किया गया। उसके खिलाफ केस चलाने का आदेश दिया गया है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है।

इससे पहले भी अमेरिका के फ्लोरिडा से भी ऐसा ही मामला सामये आया है। पड़ोसी से विवाद के बीच एक महिला ने एक ऊंट को दांत काट लिया था।

WhatsApp Group Join Now