home page

ऊंचे लंबे पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रही पहाड़ी महिला ने सबकी उड़ा दी नींद, महिला की बहादुरी की हर कोई कर रहा तारीफ

आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूषों की बराबरी कर रही है। चाहे फिर वो खेल का मैदान हो गया फिर बिजनेस की दुनिया, शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर नौकरीपेशा महिला।
 | 
pahadi mahila ka video
   

आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूषों की बराबरी कर रही है। चाहे फिर वो खेल का मैदान हो गया फिर बिजनेस की दुनिया, शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर नौकरीपेशा महिला।

महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। महिलाओं ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और हिम्मत के दम पर समाज में एक अलग मुकाम हासिल किया है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

पहाड़ी महिला का वीडियो हो रहा है वायरल

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जो एक महिला की हिम्मत को दर्शाता है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग महिला की हिम्मत को सलाम कर रहे हैं।

इस 14 सेकंड के क्लिप में हम एक महिला को विशालकाय पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काटते हुए देख सकते हैं। वह साड़ी पहनकर पेड़ की चोटी पर चढ़ी हुई है और बड़े से चाकू की मदद से उसकी टहनिया काट रही है।

वीडियो देख चौंक गई इंटरनेट की पब्लिक

यह नजारा देखकर सोशल मीडिया यूजर्स चकित रह गए। कुछ को तो विश्वास भी नहीं हो रहा कि महिला बिना किसी सुरक्षा उपकरण के इतनी ऊंचाई पर कैसे पहुंच गई।

वहीं कुछ लोगों ने कहा कि पहाड़ी महिलाओं के लिए यह आम बात है। पशुओं के लिए चारा और जलाने के लिए लकड़ियां इट्ठा करने के लिए वह इसी तरह खुद को जोखिम में डालती हैं।

इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है ये क्लिप

यह वीडियो ट्विटर हैंडल @Munsyari_ ने 2 अप्रैल को पोस्ट किया और ‘उत्तराखंड‘ हैशटैक के साथ लिखा- पहाड़ी महिला। इस क्लिप को खबर लिखे जाने तक ढाई हजार से अधिक व्यूज और लगभग ढाई सौ लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, तमाम यूजर्स इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यूजर्स दे रहे हैं प्रतिक्रिया

इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है एक यूजर ने अपने कॉमेंट मे लिखा- गांव में एक सामान्य दिन, पहाड़ों पर नहीं रहने वालों के लिए यह एडवेंचर से कम नहीं।

एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि उत्तरखंड की महिलाओं को सैल्यूट। वहीं कुछ यूजर्स ने पूछा कि वह पेड़ की शाखा क्यों काट रही है।