home page

एक्टर सुनील शेट्टी की पत्नी कमाई करने के मामले में पति से कई गुना है आगे, इंडस्ट्री में लेडी अंबानी के नाम से है मशहूर

बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज़ की चर्चा तो अक्सर ही मीडिया में होती रहती है लेकिन उनके परिवार वालों की चर्चा काफी कम देखने और सुनने को मिलती है।
 | 
Sunil shetty wife
   

बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज़ की चर्चा तो अक्सर ही मीडिया में होती रहती है लेकिन उनके परिवार वालों की चर्चा काफी कम देखने और सुनने को मिलती है। आज हम आपको एक ऐसी हस्ती से मिलवाने वाले हैं जिनके बारे में शायद ही आपने कभी सुना हो।

यह हस्ती एक महिला है। इस महिला को मिलवाने से पहले आपको बता दें कि इनकी तुलना देश की सबसे प्रशंसनीय और व्यापारी महिला नीता अंबानी से की जाती है। नीता अंबानी की रईसी के चर्चे हर जगह होते रहते हैं। पूरे अंबानी परिवार के पास करोड़ों रुपया है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

जिसके चलते उनकी एक-एक चीज को लेकर लोग मीडिया में बात करते नजर आते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड से जुड़ी एक ऐसी बिज़नेस वुमन के बारे में बताएंगे जिसके बारे में शायद ही कभी आपने सुना होगा। माना शेट्टी बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की पत्नी है और पेशे से वह अपना कारोबार चलाती हैं।

ऐसा कहा जाता है कि वह अपने पति से भी ज्यादा पैसा कमाती हैं। ज्यादातर वह लाइमलाइट से दूर रहती है। उन्हें चर्चा में रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इस वक्त उनके पास धन संपत्ति के अलावा रियल स्टेट एवं देश विदेश में प्रॉपर्टी है।

सुनील शेट्टी की पत्नी का नाम बॉलीवुड में भी गूंजता है। वह अपने बिजनेस के जरिए लाखों नहीं- करोड़ों नहीं -बल्कि अरबों रुपए कमा ले जाती हैं। उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री की नीता अंबानी कहा जाता है। माना शेट्टी इस कतार में अकेली नहीं है बल्कि शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी पेशे से एक डिज़ाइनर है।

जो अपने डिजाइन के जरिए करोड़ों रुपए कमा लेती हैं। माना शेट्टी ने कई लग्जरी विला बना कर खड़े कर दिए हैं। इतना ही नहीं इन सब का साइज 6000 स्क्वायर फीट से भी बड़ा है। माना शेट्टी का लाइफस्टाइल बेहद ही अलग है। उनके घर पर ऑफिस डेकोरेशन से लेकर छोटी से छोटी चीज बेशकीमती है।

वह अक्सर ही ऊंचे दाम वाली चीजों का इस्तेमाल करती नजर आती हैं। सुनील शेट्टी के लिए काफी गर्व की बात है कि उनकी पत्नी अपने दम पर इतना पैसा कमा लेती हैं। हालांकि, पूरे परिवार की आय जोड़े तो यह 150 करोड़ के आसपास आती है।

लेकिन सुनील शेट्टी इस बात पर दम भरते हुए कहते हैं कि मुझे नाज है कि मेरे को ऐसा जीवन साथी मिला जो खुद से पैसे कमाना जानता है। माना शेट्टी सिर्फ पैसे कमाने में ही नहीं बिजी रहती बल्कि उनके नाम पर एनजीओ भी मौजूद है।

वह एक सोशल वर्कर की तरह काम करती हैं और अपने खाली समय में एनजीओ के लिए फंड जुटाती नजर आती हैं। उन्होंने लंबे समय से जरूरतमंद महिलाओं और लड़कियों के लिए काम किया है।