home page

बीवी को शादी के एक महीने बाद पता चला की उसका पति पहनता है विग, ग़ुस्से में आकर पत्नी ने पति पर कर डाला कोर्ट केस

जब रिश्ता झूठ के साथ शुरू हो तो उसका अंजाम कुछ ऐसा ही होता है! दरअसल, मुंबई में रहने वाले एक कपल ने बीते महीने अरेंज मैरीज की थी। लेकिन जैसे ही 27 वर्षीय पत्नी को इस बात का पता चला कि उसका हसबैंड गंजा है और वह विग लगाता है तो महिला ने पति के खिलाफ धोखाधड़ी और मानहानि का केस दर्ज करा दिया।

 | 
बीवी को शादी के एक महीने बाद पता चला की उसका पति पहनता है विग
   

जब रिश्ता झूठ के साथ शुरू हो तो उसका अंजाम कुछ ऐसा ही होता है! दरअसल, मुंबई में रहने वाले एक कपल ने बीते महीने अरेंज मैरीज की थी। लेकिन जैसे ही 27 वर्षीय पत्नी को इस बात का पता चला कि उसका हसबैंड गंजा है और वह विग लगाता है तो महिला ने पति के खिलाफ धोखाधड़ी और मानहानि का केस दर्ज करा दिया।

पत्नी को रखा था धोखे में

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि जब उसे पता चला कि उसका पति विग पहनता है तो वह शॉक्‍ड रह गई। यह बात शादी से पहले पति ने एक बार भी उसे नहीं बताई थी। पत्‍नी ने बताया कि अगर उसे इस बारे में जरा भी जानकारी होती कि उसका होने वाला पति गंजा है तो वह कतई शादी नहीं करती।

29 साल है पति की उम्र

ये भी पढिए :- पति के लिए ऑफ़िस का लंच पैक करने से पहले एक बाइट ज़रूर खाती है है ये महिला, असल वजह जानकर शायद ही आपको याकिन हो

हमारे सहयोगी ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है। जबकि उनका 29 वर्षीय पति एक प्राइवेट फर्म में जॉब करता है। पति ने अपने खिलाफ केस दर्ज होने के बाद ठाणे कोर्ट में अग्र‍िम जमानत की अर्जी लगाई है। कोर्ट ने उसे निर्देश दिए हैं कि वह खुद को पुलिस के हवाले कर दे।

ससुराल वाले बोले- नहीं है बड़ी बात

इस बारे में महिला ने जब अपने ससुराल में बात की तो उन्‍होंने कहा कि यह कोई बड़ी बात नहीं है। बता दें, मंगलवार को नया नगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 (विश्वास घात) और 500 (मानहानी) के तहत केस दर्ज कर लिया है।

WhatsApp Group Join Now