home page

रणबीर कपूर से शादी करने से पहले इन एक्टरों के साथ आलिया भट्ट ने बनाए थे संबंध, लिस्ट में रणबीर कपूर का ख़ास दोस्त भी है शामिल

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने अभिनय के दम पर एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है। 10 साल के अभिनय करियर में आलिया ने सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने का रिकॉर्ड बनाया है।
 | 
alia bhatt ex boyfriend
   

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने अभिनय के दम पर एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है। 10 साल के अभिनय करियर में आलिया ने सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने का रिकॉर्ड बनाया है। आलिया भट्ट बॉलीवुड की हाईपेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

आलिया का नाम सिर्फ अभिनय में नहीं बल्कि अपने बिजनेस सेंस के लिए भी जाना जाता है। आलिया एक्टिंग के साथ बिजनेस भी करती हैं जिसमें ब्यूटी ब्रांड और किड्स वियर कलेक्शन के प्रोडक्ट्स शामिल हैं। आलिया ने साल 2022 में रणबीर कपूर के साथ शादी की लेकिन शादी के पहले उनके कई एक्टर्स के साथ नाम जुड़ा है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

रमेश दुबे 

आलिया भट्ट ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वे 10वीं कक्षा में थीं तब उनका क्रश रमेश दुबे हुआ करता था। रमेश और आलिया एक ही क्लास में पढ़ते थे और स्कूल के दौरान ही दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए।

अली दादरकर 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया जब 12वीं में थीं तब उनकी लाइफ में अली दादरकर थे। खबर ये भी थी कि आलिया और अली का रिश्ता उनके एक्ट्रेस बनने से पहले का था लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। हालांकि यह बात कितनी सच है और दोनों अलग क्यों हुए इस बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। 

सिद्धार्थ मल्होत्रा

आलिया ने साल 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनके साथ वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी डेब्यू किया था। तीनों अच्छे दोस्त थे लेकिन आलिया का नाम सिद्धार्थ के साथ जुड़ा। दोनों ने अगली फिल्म कपूर एंड सन्स (2014) की जिस दौरान दोनों करीब आए। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए थे।

वरुण धवन 

आलिया ने वरुण के साथ फिल्म हम्टी शर्मा की दुल्हनिया और फिल्म बद्री की दुल्हनिया की है। खबर है कि उन दिनों ही आलिया और वरुण एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। हालांकि बाद में वरुण ने साल 2021 में नताशा दलाल के साथ शादी कर ली थी।

कविन मित्तल 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया का नाम कारोबारी सुनील मित्तल के बेटे हाइक मैसेंजर के संस्थापक कविन मित्तल के साथ भी जुड़ा। ऐसा माना जाता है कि दोनों एक सेमिनार में मिले थे और वहां उनकी दोस्ती हुई थी। लेकिन यह रिलेशन ज्यादा दिन तक नहीं चल सका।