home page

हरियाणा की इस धर्मशाला में है एशिया का सबसे बड़ा हुक्का, 80 हज़ार के खर्चे में बनकर तैयार हुआ ये स्पेशल हुक्का

डीजे बाजे या ना बाजे पर हुक्के बाजे यारों का... हरियाणा में यह कहावत काफी लोकप्रिय है। इसलिए ऐसा कहा जाता है हरियाणा में लोग हुक्के को अपनी शान मानते हैं।
 | 
asia-biggest-hookah-is-in-kurukshetra
   

डीजे बाजे या ना बाजे पर हुक्के बाजे यारों का... हरियाणा में यह कहावत काफी लोकप्रिय है। इसलिए ऐसा कहा जाता है हरियाणा में लोग हुक्के को अपनी शान मानते हैं।

हरियाणा में हुक्का हर घर में देखा जा सकता है। प्रदेश के लोग इसे पूजनीय मानते हैं और कहा जाता है कि इससे बड़े-बड़े मुद्दों के फैसले बुजुर्ग हुक्के की गुड़गुड़ाहट के बीच निपटाए जाते हैं।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

सबसे बड़ा हुक्का

आपकी जानकारी के लिए बता दें की कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में हरियाणा का सबसे बड़ा हुक्का है। हरियाणा के लोग हुक्के को दोस्ती का प्रतीक मानते हैं।

क्योंकि सभी लोग एक साथ बैठकर हुक्का पीते हैं और बातचीत करते हैं, यह आपसी भाईचारे का प्रतीक है।

asia-biggest-hookah

हुक्के की गुड़गुड़ाहट बड़ी-बड़ी पंचायतों और चौपालों में सुनाई देती है

जब पंचायत शुरू होती है, यह अक्सर बड़ी-बड़ी पंचायतों और चौपालों के बीच हुक्के को देखा जाता है।तब हुक्के की की गुड़गुड़ाहट सबसे पहले सुनाई देती है। बड़ी-बड़ी पंचायतों में हुक्के की गुड़गुड़ाहट के बीच महत्वपूर्ण मुद्दे सुलझाए जाते हैं।

asia-biggest-hookah 2

यह है सबसे बड़े हुक्के की विशेषता 

इस हुक्के की खासियत यह है इस हुक्के की चिलम इतनी बड़ी है कि इसमें आधा किलो से अधिक तंबाकू एक बार में डाला जा सकता है। इस हुक्के की चिलम में आठ से दस उपले की आग भरी जा सकती है।

चौधरी साधु राम ने बताया कि इस हुक्के को बनाने में एक साल का समय लगा। यह हुक्का करीब 80 हजार रुपये मे बनकर तैयार हुआ है।