home page

भारत में इस जगह आग की जगा पानी को साक्षी मानकर फेरे लेते है दूल्हा दुल्हन, भाई बहन की शादी को लेकर भी नही होता कोई एतराज़

भारत की संस्कृति और सभ्यता विश्व प्रसिद्ध हैं। हर संप्रदाय में विभिन्न परंपराएं हैं। शादी को लेकर देश में कई कानून और प्रथाएं हैं। शादी में चार फेरे तो कहीं पानी को साक्षी मानकर होती है।
 | 
marriage of Dhurva society
   

भारत की संस्कृति और सभ्यता विश्व प्रसिद्ध हैं। हर संप्रदाय में विभिन्न परंपराएं हैं। शादी को लेकर देश में कई कानून और प्रथाएं हैं। शादी में चार फेरे तो कहीं पानी को साक्षी मानकर होती है। छत्तीसगढ़ राज्य में एक गांव है जहां शादी में पानी को अग्नि की जगह साक्षी मानकर फेरे जाते हैं।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

पानी को साक्षी मानकर होती है शादी

हिंदू धर्म में फेरों के दौरान जोड़ा अग्नि को साक्षी मानकर शादी करता है, लेकिन इस मामले में छत्तीसगढ़ राज्य का बस्तर जिले कुछ अलग है। यहां वर्षों से आदिवासी समाज ने एक विशिष्ट परंपरा निभाई है।

इनकी शादी औरों से कुछ अलग है। इस समाज की शादियों में जल को अग्नि की जगह साक्षी मानते हैं। दरअसल, ये जल, वनस्पति और जमीन को पूजते हैं। शादी में होने वाले खर्चों को देखते हुए इस समाज ने ये परंपरा शुरू की।

क्यों मानते हैं पानी को साक्षी

वास्तव में, छत्तीसगढ़ के धुरवा समाज में पानी बहुत जरूरी है। ये पानी को अपनी मां मानते हैं और भगवान की तरह पूजते हैं। पानी को शादी में ही नहीं, सभी शुभ कार्यों में साक्षी मानकर रस्मों को पूरा करते हैं।

कांकेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में धुरवा समाज का निवास स्थान था। ये सब कुछ कांकेर नदी के पानी को साक्षी मानकर करती थीं। आज भी जोड़े पर यहां से पानी छिड़का जाता है।

पूरा गांव लेता है फेरे

शादियों में आपने देखा होगा कि पति-पत्नी हमेशा के लिए एक हो जाते हैं, लेकिन यहां ऐसा नहीं होता। यहां एक जोड़ा और पूरा गांव पानी के फेरे लेते हैं। इस दौरान सेमल के पेड़, कुएं, नाले, तालाब और नदी का पानी इस्तेमाल किया जाता है।

भाई बहन की होती है शादी

भाई बहन का रिश्ता समाज में बहुत पवित्र माना जाता है। ऐसे में भाई बहन की शादी की बात सुनकर ही कान खड़े हो जाते हैं, लेकिन धुरवा समाज भी इस मामले में अलग है।

यहाँ भाई बहन की विवाह होती है। यहां एक माता-पिता के बच्चों की शादी नहीं होती। जैसे मामा के बेटे से बहन की बेटी विवाह कर सकती है।