home page

फेरों से पहले दुल्हन ने लगाने शुरू कर दिए पुशअप, खूबसूरत दुल्हन ने दिखाई डोले शोले तो बारातियों के उड़े होश

फिट होना कौन नहीं चाहता है। हर कोई चाहता है कि उसकी काया निरोगी रहे, इससे बड़ी चीज तो उसके लिए कुछ होती ही नहीं है। फिट रहकर ही इंसान अपने मनपसंद काम को अच्छे और ध्यान लगाकर कर पाता है।
 | 
Dulhan Viral video
   

फिट होना कौन नहीं चाहता है। हर कोई चाहता है कि उसकी काया निरोगी रहे, इससे बड़ी चीज तो उसके लिए कुछ होती ही नहीं है। फिट रहकर ही इंसान अपने मनपसंद काम को अच्छे और ध्यान लगाकर कर पाता है। आजकल तो सोशल मीडिया की वजह से इंटरनेट पर तमाम फिटनेस से जुड़े वीडियोज बारे होते रहते हैं।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, वह देखकर आप थोड़ा शॉक्ड हो सकते हैं।  जी हां, शादी वाले दिन जहां लड़कियों को अपने लहंगे, मेकअप और अपनी एंट्री की चिंता होती है, वहीं दूसरी ओर आज के बारे में वीडियो में एक दुल्हनिया का कारनामा आपको हैरान कर देगा।

यह दुल्हनिया शादी के लिए अपने आप को रेडी करने के बाद ब्यूटी पार्लर में ही कुछ ऐसा करने लगी, जिसके बाद इसका वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचाने लगा। यह वीडियो जिसने भी देखा, उसकी आंखें खुली की खुली रह गई। लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि एक नई दुल्हनिया कुछ ऐसा भी कर सकती है।

यह वीडियो देखने में काफी मजेदार है। वीडियो देखने के बाद आपको पता चल जाएगा कि यह दुल्हनिया जिम और एक्सरसाइज की बड़ी ही खतरनाक दीवानी है। आज के बारे में वीडियो में आप देखेंगे कि या दुल्हनिया खुद को फिट रखने के लिए ब्यूटी पार्लर में ही पुश-अप्स कर रही है।

दुल्हन के पुश-अप्स ने यह बता दिया है कि सिचुएशन चाहे जैसी भी हो, आपको जो चीज पसंद है, उसे जरूर करना चाहिए। इस दुल्हन ने लाल रंग का जोड़ा पहन कर ऐसे दमदार पुश-अप्स मारे हैं कि बेचारे लड़के भी फेल हो जाएं।

कई लड़कियां तो अपनी शादी के लिए मेकअप करवाने के बाद ना तो हंसती हो ना बोलती है कि क्योंकि उन्हें लगता है, उनके चेहरे का मेकअप बिगड़ जाएगा और उनकी ड्रेस भी खराब हो सकती है लेकिन इस लड़की ने मेकअप लहंगे के साथ दमदार पुशअप लगाकर पूरे देश को भी फिट रहने का बढ़िया संदेश दे दिया है।

लोग कर रहे फनी कमेंट्स

लड़की का वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग इसके मजे ले रहे हैं। कुछ लोग दुल्हन की तारीफ ही कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन गहनों से लदी हुई है। खूब तरह से सजी-धजी होने के बावजूद यह पहलवान दुल्हन अपने हाथों को जमीन पर रखती है। 

उसके बाद एक के बाद एक पुश-अप्स करना शुरू कर देती है। ब्यूटी पार्लर के लोग तब और ज्यादा हैरान रह जाते हैं, जब दुल्हन खड़ी होकर अपने डोले-शोले भी दिखाना शुरू कर देती है। 

बड़े-बड़े पहलवान शरमा जाएं

नई दुल्हनिया का याद दमदार रवैया देखकर कई धुरंधर पहलवान भी शरमा जाएंगे। भले ही यह वीडियो केवल 12 सेकंड का है लेकिन यह इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है। वीडियो देखने के बाद आप को ऐसा लगेगा कि यह दुल्हनिया पहलवान है।

इस पहलवान दुल्हन का वीडियो पत्रकार दिनेश अकोला ने शेयर किया है। इसे टि्वटर हैंडल से शेयर किया गया है। यह लोगों को खूब पसंद आ रहा है।