home page

भारत के इन राज्यों में महिलाओं और बुजुर्गों के लिए बस का सफर हुआ सस्ता, बस नाममात्र लगेगा किराया

महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए सरकारें निरंतर प्रयास करती रहती हैं। इस कड़ी में दो राज्यों की सरकारों ने वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए बस टिकट की दरें कम की हैं।
 | 
haryana bus fare for senior citizen
   

महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए सरकारें निरंतर प्रयास करती रहती हैं। इस कड़ी में दो राज्यों की सरकारों ने वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए बस टिकट की दरें कम की हैं। महाराष्ट्र और हरियाणा यह राज्य हैं।

महाराष्ट्र में महिला सम्मान कार्यक्रम के तहत महिलाओं के लिए बस टिकट का किराया पचास प्रतिशत कम किया गया है। इससे पहले वरिष्ठ नागरिकों को भी यह सुविधा दी गई थी। वहीं, राज्य में 75 वर्ष से अधिक के लोगों के लिए बस सेवा मुफ्त है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

यह छूट राज्य परिवहन निगम की सभी प्रकार की बसों पर लागू होती है। विधानसभा में बजट सत्र के दौरान महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने इसकी घोषणा की थी। सोमवार से लोगों को यह सुविधा मिलने लगी है। हरियाणा सरकार ने भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस टिकट के दाम कम कर दिए हैं।

कितना कम हुआ किराया

हरियाणा सरकार ने महाराष्ट्र की तरह वरिष्ठ नागरिकों के लिए टिकट का किराया पचास प्रतिशत कम कर दिया है। यद्यपि, ये लाभ केवल हरियाणा राज्य के निवासियों को मिलेंगे।

इसके लिए बस में यात्रा करते समय या टिकट बुक करते समय आपको हरियाणा का निवास प्रमाण पत्र दिखाना जरूरी होगा। हरियाणा से बाहर जा रही बसों पर भी यह सुविधा होगी। 1 अप्रैल से यह सुविधा लागू हो गई है।

पहले किसे मिलता था लाभ

हरियाणा में पहले यह सुविधा केवल 60 वर्ष से अधिक की महिलाओं को मिलती थी। वही अब 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग पुरुष भी इसका लाभ ले सकेंगे। वह बस स्टैंड पर रियायती दरों पर पास भी बनवा सकते हैं।

आपको इसका फायदा उठाने के लिए भी ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की जांच करके निवास प्रमाण पत्र को परिवार पहचान पत्र से मैच किया जाएगा। आपका आवेदन इसके बाद ही स्वीकार किया जाएगा।

गौरतलब है कि महिलाओं को दिल्ली और पंजाब में बस में सफर करना मुफ्त है। इसके अलावा कर्नाटक व आंध्र प्रदेश में भी वरिष्ठ नागरिकों को बस के किराए में छूट दी जाती है।