चड्ढी चोर के आंतक ने लोगों की नाक में कर दिया दम, मौका मिलते ही चुरा लेता है महिलाओं के अंडरवियर
सामान्य तौर पर चोरी की घटनाएं किसी भी समाज में सोना-चांदी, नकदी जैसी कीमती चीजों को निशाना बनाकर की जाती हैं। लेकिन जबलपुर में हाल ही में सामने आए एक अनोखे चोर ने सभी को चकित कर दिया है। इस चोर की दिलचस्पी महज महिलाओं के अंडरगारमेंट्स में है।
इस तरह के अजीब और गंभीर मामले समाज में चिंता का विषय बनते हैं। ऐसी घटनाएं न केवल पीड़ितों के लिए परेशानी का सबब होती हैं। बल्कि यह समाज के लिए भी एक चुनौती पेश करती हैं। समुदाय को ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए जागरूकता और सजगता बरतने की आवश्यकता होती है।
ये भी पढ़िए :- दुनिया के 5 सबसे महंगे मोबाइल फोन जिनकी कीमत आपके होश उड़ा देगी, इतनी कीमत में खरीद लेंगे लग्जरी विला
चोर का अजीबोगरीब इंट्रेस्ट
जबलपुर के इस अजीब चोर की प्राथमिकताएं बिलकुल अलग हैं। वह किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक सामान या कीमती वस्तुओं की ओर ध्यान नहीं देता। इसके बजाय, उसकी रुचि केवल महिलाओं के अंडरगारमेंट्स में होती है, जिसे वह घरों से चुरा लेता है।
चोरी की वारदात कैसे होती है?
बीते कुछ सप्ताहों में इस चड्डी चोर की कई वारदातें सामने आई हैं। यह चोर आंगन में सूखते हुए या घर की बाउंड्री पर टंगे हुए कपड़ों में से महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुरा लेता है। इस चोर की हरकतें एक सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में कैद हो गईं। जिसमें उसे मुंह पर कपड़ा बांधे हुए और धीरे-धीरे घर की दीवार के पास से अंडरगारमेंट्स चुराते देखा गया।
ये भी पढ़िए :- इस हिल स्टेशन की खूबसूरती को देखकर तो भूल जाएंगे शिमला-मनाली, पहाड़ों के बीच आएगी जन्नत जैसी फीलिंग
सामाजिक प्रतिक्रिया और पुलिस की कार्रवाई
इस चोर के कारण मोहल्ले के लोग काफी परेशान हैं। शुरू में तो लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा था कि उनके घरों से अंडरगारमेंट्स गायब कैसे हो रहे हैं। लेकिन जब से यह वीडियो सामने आया है, चोर की पहचान उजागर हो गई है और पुलिस अब इस वीडियो के आधार पर उसकी तलाश में जुट गई है।
