home page

Chanakya Niti: बच्चे होने के बाद मां को बच्चे के सामने नहीं करने चाहिए ये काम, जाने क्या कहती है चाणक्य नीति

कुशल राजनीतिज्ञ, चतुर कूटनीतिज्ञ और प्रकांड अर्थशास्त्री के रूप में विश्वविख्यात आचार्य चाणक्य को जीवन का दर्शन ज्ञाता भी कहा जाता है। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन से संबंधित कई बातों का उल्लेख किया है।
 | 
chanakya niti for good mother
   

कुशल राजनीतिज्ञ, चतुर कूटनीतिज्ञ और प्रकांड अर्थशास्त्री के रूप में विश्वविख्यात आचार्य चाणक्य को जीवन का दर्शन ज्ञाता भी कहा जाता है। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन से संबंधित कई बातों का उल्लेख किया है। उन्होंने अपने जीवन का जो अनुभव प्राप्त किया उसका चाणक्य नीति में उल्लेख किया है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

आचार्य चाणक्य के अनुसार बच्चों के सामने बात करते समय भी सावधानी बरतनी चाहिए। आचार्य चाणक्य का कहना है कि बच्चों के सामने कुछ बातें नहीं करनी चाहिए, वरना आप अपना मान सम्मान खो सकते हैं।

भाषा पर रखें संयम

आचार्य चाणक्य के अनुसार भाषा को लेकर बच्चों के सामने हमेशा सावधानी बरतें। इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी बच्चों के सामने अपशब्द न बोलें। बच्चों के सामने अच्छी बोली और भाषा का इस्तेमाल करें। बच्चे जैसा आपको बोलते सुनेंगे, वैसे ही भाषा सीखेंगे।

कमियां न निकालें

आचार्य चाणक्य ने पति पत्नी के बीच रिश्ता कैसा हो, इसका भी उल्लेख किया है। उनका कहना है कि माता-पिता को कभी भी बच्चों के सामने एक दूसरे की कमियां नहीं निकालनी चाहिए। बच्चों के सामने ऐसा करने से बच्चों की नजर में आपका सम्मान कम हो जाएगा।

सम्मान और आदर का भाव रखें

आचार्य चाणक्य के अनुसार माता-पिता एक दूसरे के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखें। एक दूसरे से कभी अपमानजनक बात ना करें। ऐसा करने से बच्चों की नजर में आपका सम्मान बढ़ता है।

झूठ ना बोलें

आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को बच्चों के सामने कभी भी झूठ नहीं बोलना चाहिए। अगर आप बच्चों के सामने झूठ बोलेंगे तो बच्चे भी आपसे झूठ बोलना सीखेंगे।

ना करें मारपीट

पति पत्नी इस बात का ध्यान रखें कि बच्चों के सामने किसी तरह की मारपीट, हाथापाई ना करें। ऐसा करेंगे तो बच्चों की नजर में माता पिता का सम्मान खो जाएगा।