home page

Desi jugaad: गांव के लड़के ने भारी सिलेंडर को उठाने के लिए बनाया धांसू जुगाड, एकबार देख लेंगे तो आप भी ठोकेंगे सलाम

रसोई गैस सिलेंडर इतना भारी होता है कि उसे उठाने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ती है! कुछ लोग सिलेंडर को जमीन पर लिटाकर लात मारते हुए ले जाते हैं, तो कुछ हाथ से पकड़कर गोल-गोल घूमाते हुए किचन तक पहुंचाते हैं।
 | 
desi mechanisms to lift cooking cylinder
   

रसोई गैस सिलेंडर इतना भारी होता है कि उसे उठाने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ती है! कुछ लोग सिलेंडर को जमीन पर लिटाकर लात मारते हुए ले जाते हैं, तो कुछ हाथ से पकड़कर गोल-गोल घूमाते हुए किचन तक पहुंचाते हैं।

ऐसा करने के चलते कई बार फर्श भी टूट कर खराब हो जाता है। इसलिए एक शख्स ने सिलेंडर को उठाने के लिए ऐसा 'आविष्कार' किया है कि आप कहेंगे - जरूरत ही आविष्कार की जननी है!

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

दरअसल, शख्स ने लोहे की रॉड और प्लास्टिक के दो छोटे पहियों की मदद से ऐसा जुगाड़ बनाया है कि बूढ़े क्या जवान, सब सिलेंडर को आसानी से उठा लें। वायरल क्लिप में शख्स इस डिवाइस की मदद से सिलेंडर को उठाकर दिखा रहा है।

2 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है वीडियो

यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर @agrwalpravesh ने एक सितंबर को पोस्ट किया था, जिसे इंटरनेट की जनता खूब पसंद कर रही है। अब तक वायरल क्लिप को 2 करोड़ 40 लाख व्यूज और 8 लाख 85 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।

साथ ही, एक हजार से अधिक लोगों ने कमेंट किए हैं। जहां अधिकतर यूजर्स ने शख्स के इस जुगाड़ की सराहना की है, वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जिन्हें मजाक सूझ रहा है। जैसे एक यूजर ने लिखा कि दूसरी मंजिल पर जाना था..!

अब क्या करूं। इस पर एक यूजर ने रिप्लाई किया और लिखा - रबड़ के बड़े पहिए जोड़ दीजिए... उसके बाद यह सीढ़ियां भी चढ़ जाएगा। और हां, कुछ यूजर्स ने कहा कि कहां मिलता है? जल्दी बताओ लेना है।