home page

रात को सोते वक्त भूलकर भी ये चीज न रखे अपने पास, वरना हो सकती है बड़ी दिक्कत

वास्तु का प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में एक विशेष स्थान है। वास्तु में बताए गए नियमों का ही व्यक्ति के जीवन पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में यदि आप जानबूझकर के वास्तु के नियमों की अनदेखी नहीं करते हैं। 
 | 
Vastu Shastra Tips For Money
   

वास्तु का प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में एक विशेष स्थान है। वास्तु में बताए गए नियमों का ही व्यक्ति के जीवन पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में यदि आप जानबूझकर के वास्तु के नियमों की अनदेखी नहीं करते हैं, आपको जीवन में कभी भी वास्तु दोष का सामना नहीं करना पड़ता।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

अन्यथा वास्तु दोष के चलते आपके जीवन में अनेक प्रकार की कठिनाइयां आती है। आज के इस लेख में हम आपको रात में सोते वक्त किन चीजों को अपने पास बिल्कुल नहीं रखना चाहिए। रात को सोते वक्त अगर आप यह चीजें अपने सिरहाने रखते हैं, तो आपके ऊपर वास्तु दोष बढ़ता है।

इतना ही नहीं, बल्कि इन चीजों के होने पर आपके जीवन की सुख शांति भी भंग हो जाती है। उसके बारे में जानकारी देने वाले हैं। चलिए जानते हैं। वास्तु के अनुसार भूल से भी किन-किन चीजों को रात के समय ना रखें पास

पर्स

कई लोगों की आदत होती हैं कि रात को सोते वक्त वे तकिए के नीचे अपना पर्स रख लेते हैं। हालांकि ऐसा नहीं करना चाहिए। वास्तु के मुताबिक, ऐसा करने से पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही लव लाइफ पर बुरा असर पड़ता है।

किताब

कुछ लोगों को रात को बेड पर लेटे लेटे पढ़ने की आदत होती है। उन्हें पढ़ते-पढ़ते ही नींद आ जाती है और वे किताब को अपने पास में ही रखकर सो जाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे आपके कॅरियर पर बुरा असर पड़ सकता है।

शीशा 

कभी भी रात को सोते वक्त शीशा अपने पास रखकर नहीं सोना चाहिए। कई लोगों की आदत होती है कि वे शीशे को अपने बेड के पास रखकर सोते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से आपकी लव लाइफ पर बुरा असर पड़ सकता है।

क्योंकि शीशे से नेगेटिव एनर्जी निकलती है, जिससे आपके वैवाहिक जीवन या लव लाइफ पर नेगेटिव असर हो सकता है। इसके अलावा आपको भयानक सपने भी आ सकते हैं।

सोने के आभूषण

वास्तु के अनुसार, सोते समय पास में सोने से बने आभूषण भी पास नहीं रखना चाहिए। यह अशुभ होता है। बत दें कि कई स्त्रियां रात को सोते वक्त अपने सोने के आभूषण उतारकर पास में ही रख लेती हैं।

वास्तु के अनुसार, जो लोग बेड के पास या फिर तकिए के नीचे गोल्ड रखते हैं उन लोगों को गुस्सा अधिक आता है। इसके साथ ही रिश्तों में खटास आती है।

जूते-चप्पल

कई लोगों की आदत होती है कि वे अपने जूते चप्पल को सोते वक्त बेड के नीचे रखकर सोते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करना शुभ नहीं नहीं होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे नेगेटिव एनर्जी निकलती हैं, जिससे व्यक्ति शारीरिक और मानसिक तौर से प्रभावित हो सकता है।