home page

मुंबई की सड़कों पर अब नही दौड़ेगी डबल डेकर बसें, जाने इतने बड़े डिसीजन की असली वजह

सपनों का शहर, यानी माया नगरी मुंबई का इतिहास बहुत पुराना है। ऐसे में मुंबई भारत के बाकी के शहरो से बहुत अधिक महंगा हैं। इस शहर में आम लोगों के लिए लोकल ट्रेन और बसों जैसी सुविधा मौजूद है।
 | 
Does Mumbai have electric buses
   

सपनों का शहर, यानी माया नगरी मुंबई का इतिहास बहुत पुराना है। ऐसे में मुंबई भारत के बाकी के शहरो से बहुत अधिक महंगा हैं। इस शहर में आम लोगों के लिए लोकल ट्रेन और बसों जैसी सुविधा मौजूद है। जिसके जरिए वह रोजाना ट्रेवल करते हैं। बता दें कल इस शहर का सबसे पुरानी बस सर्विस बंदकर दी गई है। 

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

कौन सा बस कब होगा बंद

आपकी जानकारी के लिए बता दें की अंग्रेजों के जमाने से यहां डबल डेकर बसें चलती आ रही थी। इन बसों से यहां लाखों लोग अपनी यात्रा करते थे। हालांकि अब से इन बसों को अलविदा कह दिया गया है।

कल 15 सितंबर से पुराने लाल डबल डेकर बसों को सड़कों से हटा दिया गया तो वहीं ओपन-डेक बसें 5 अक्टूबर से जबकि ओपन-डेकर बसें 5 अक्टूबर से मुंबई की सड़कों पर नजर नहीं आएगी। 

कब से नहीं चलेगी डबल डेकर बसें

बता दें कि मुंबई मे डबल डेकर बसें 1937 में शुरू हुई थीं। हालांकि टॉप डबल डेकर बसें 26 जनवरी 1997 में शुरू की गई थी। जानकारों के अनुसार, प्रतिदिन 150-250 लोग इन बसों से यात्रा करते है।

हालांकि अब यह बसें काफी पुराने हो गई थी इन्हें बनाने में बहुत अधिक खर्च आता था जिसके कारण भी कंपनी इन्हें नहीं बनाना चाहती हैं।

कब आएगा नया बस

इन डबल डेकर बसों से माया नगरी मुंबई का खूबसूरत नजारा नजर आता था। जो भी पर्यटक मुंबई घूमने आते थे वह खासकर इन बसों मे सफर करते थे। नीलांबरी बसें उन्हें अलग अनुभव कराती थी।

यह बस दक्षिण मुंबई से शुरू होती है और शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की यात्रा कराती थी और उन स्थानों के महत्व को भी दर्शाती थी। अब इन बसों को हटाकर बिजली से चलने वाली बस मुंबई में कल से शुरु कर दी गई है।

सभी नई बसे आधुनिक होगी। हालांकि मुम्बई के लोग इस निर्णय से कुछ खास खुश दिखाई नहीं दे रहे है। सालों से मुंबई मे दौड़ रही इन बसो को लेकर लोगों अंदर एक अलग भाव हैं।