home page

Electric Current: कई बार किसी भी चीज को हाथ लगाते है तब कैसे लगता है हल्का करंट, मौसम के कारण नही बल्कि ये है वजह

यह अक्सर होता है कि किसी वस्तु या व्यक्ति को छूने पर हमें करंट जैसा महसूस होता है। जबकि उस व्यक्ति या वस्तु में कोई विद्युत धारा नहीं होती। यह घटना इलेक्ट्रॉन्स के असंतुलन के कारण होती है।
 | 
we-touch-we-get-electric-current
   

यह अक्सर होता है कि किसी वस्तु या व्यक्ति को छूने पर हमें करंट जैसा महसूस होता है। जबकि उस व्यक्ति या वस्तु में कोई विद्युत धारा नहीं होती। यह घटना इलेक्ट्रॉन्स के असंतुलन के कारण होती है। हमारा शरीर और वास्तव में सभी चीजें एटम से बनी होती हैं।

जिनमें इलेक्ट्रॉन (नकारात्मक चार्ज वाले), प्रोटॉन (सकारात्मक चार्ज वाले) और न्यूट्रॉन होते हैं। सामान्य स्थिति में इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन की संख्या संतुलित होती है। लेकिन कभी-कभी इलेक्ट्रॉन्स की संख्या में वृद्धि हो जाती है। जिससे स्टेटिक इलेक्ट्रिसिटी पैदा होती है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

ये भी पढ़िए :- पड़ोसी देश में गेंहु की फसल सुखाने के लिए आर्मी के हेलीकॉप्टर से मांगी गई मदद? जाने इसके पीछे की क्या है सच्चाई

जब भी आप किसी वस्तु या व्यक्ति को छूकर करंट महसूस करें। तो समझ जाएं कि यह स्टेटिक इलेक्ट्रिसिटी का परिणाम है। जिसे हमारे आस-पास के पर्यावरण और मौसमी परिवर्तनों द्वारा प्रभावित किया जा सकता है।

इलेक्ट्रॉन्स का आकर्षण और विद्युत आवेश

जब हमारे शरीर में या किसी अन्य वस्तु में इलेक्ट्रॉन्स की संख्या बढ़ जाती है, तो उसे निगेटिव चार्ज प्राप्त होता है। ये अतिरिक्त इलेक्ट्रॉन्स सकारात्मक चार्ज वाले प्रोटॉन्स को अपनी ओर आकर्षित करने लगते हैं।

जब इन इलेक्ट्रॉन्स का किसी अन्य वस्तु या व्यक्ति के साथ संपर्क होता है जिसमें प्रोटॉन्स की संख्या अधिक होती है। तो विद्युत आवेश का तेजी से स्थानांतरण होता है। जिसे हम करंट के रूप में महसूस करते हैं। इसे ही स्टेटिक एनर्जी कहते हैं।

मौसम का प्रभाव

करंट लगने की घटनाएं मौसम पर भी निर्भर करती हैं। सर्दियों में जब हवा शुष्क होती है। इलेक्ट्रिक चार्ज आसानी से बनते हैं क्योंकि शुष्क हवा इलेक्ट्रॉन्स को उत्तेजित करती है। गर्मियों में हवा में नमी होती है, जो इलेक्ट्रॉन्स के निगेटिव चार्ज को नष्ट कर देती है। इसलिए इस मौसम में स्टेटिक इलेक्ट्रिसिटी कम महसूस होती है।

ये भी पढ़िए :- 48 साल की उम्र होने के बाद भी सैफ अली खान की बहन क्यों है कुंवारी, जाने अब तक क्यों नही की शादी

किन वस्तुओं से लगता है ज्यादा करंट?

कुछ विशेष वस्तुएँ जैसे कि वुलेन कपड़े, नायलॉन, पॉलिएस्टर, पालतू जानवरों के फर और इंसानों के बाल, स्टेटिक इलेक्ट्रिसिटी के लिए खराब इंसुलेटर्स होते हैं। इन वस्तुओं के संपर्क में आने से स्टेटिक चार्ज के कारण करंट लगने की संभावना बढ़ जाती है।

हालांकि इस प्रकार की स्टेटिक एनर्जी से स्वास्थ्य को कोई गंभीर नुकसान नहीं पहुंचता। बस कुछ क्षण के लिए झटका महसूस हो सकता है।