home page

घर में साफ सफाई रखने के बाद भी भिनभिनाती रहती है मक्खियां, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय फिर घर तो छोड़ो पड़ोस में भी नही दिखेगी मक्खियां

गर्मी के मौसम में अक्सर घरों और आंगन में मक्खी भिनभिनाने की समस्या अधिक होती है
 | 
घर में साफ सफाई रखने के बाद भी भिनभिनाती रहती है मक्खियां
   

गर्मी के मौसम में अक्सर घरों और आंगन में मक्खी भिनभिनाने की समस्या अधिक होती है, जिससे छुटकारा पाने के लिए कई लोग कैमिकल स्प्रे आदि का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कैमिकल स्प्रे मक्खियों को मारने के अलावा आपकी सेहत को भी खराब कर सकते हैं। यही कारण है कि आज हम आपको घर बनाने वाले प्राकृतिक स्प्रे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बनाना बहुत आसान है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

नींबू और नमक से बनाए स्प्रे

मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए नींबू और नमक बेहद प्रभावी हैं। इसके लिए एक कप पानी में दो चम्मच नमक और नींबू का रस मिलाकर स्प्रे बोतल में डाल दीजिये। मक्खियों को घर से बाहर निकालने के लिए इस पानी को छिड़क सकते हैं।

घर में लगाए पुदीने का पौधा

मक्खियां पुदीने की तेज और असरदार गंध को पसंद नहीं करतीं। ऐसे में पुदीने का पौधा बालकनी या आंगन में लगाने से मक्खियों की भिनभिनाने की समस्या जल्दी हल हो जाएगी।

आप पुदीने के पत्तों से नेचुरल स्प्रे भी बना सकते हैं; इसके लिए आपको एक कप पानी में पुदीने के पत्तों को मिलाकर मिक्सी में पीसना होगा। इसके बाद पानी को छन्नी से छालकर स्प्रे बोतल में भर दीजिए. इसे हर दिन सुबह और शाम घर के खिड़की और दरवाजे पर छिड़क दें, जिससे मक्खी घर में नहीं आते।

सेब पर लगाए लौंग के टुकड़े

मक्खियों को घर से बाहर निकालने के लिए लौंग और सेब का इस्तेमाल भी कर सकते हैं; बस सेब को दो भागों में काटना होगा। फिर सेब के एक टुकड़े पर दस से बारह लौंग डाल दीजिए और उसे घर के उस स्थान पर रख दीजिए, जहां सबसे अधिक मक्खियां आती हैं। लौंग की गंध मक्खी को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होती, इसलिए वह तुरंत घर छोड़ देगी।

घर में जलाए कपूर

मक्खियों को भगाने के लिए आप घर में रोजाना कपूर भी जला सकते हैं, जिसकी तेज गंध से मक्खियां तुरंत घर से नौ दो ग्यारह हो जाती हैं और घर में चारों तरफ कपूर की सुगंध फैल जाती है।

दालचीनी का टुकड़ा

दालचीनी कीचन में भी मक्खियों को दूर कर सकती है। यह करने के लिए दालचीनी के टुकड़े को घर के उस कोने में रखें, जहां मक्खियां सबसे अधिक रहती हैं। दालचीनी की तेज महक घर में अच्छी खुशबू फैलाती है, जिससे मक्खियां भाग जाती हैं।

गत्ते पर लगाए चीनी और कॉर्न स्टार्च का घोल

इन सब तरीकों के अलावा आप मक्खियों को भगाने के लिए चीनी और कॉर्न स्टार्च से बने घोल का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसके लिए आपको एक मोटे गत्ते पर घोल को लगाकर दरवाजे पर लटकाना होगा। ऐसा करने से घर के अंदर आने वाली मक्खियां गत्ते पर ही चिपक जाएगी, जिसकी वजह से वह घर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाएगी।

मक्खियों को घर से दूर करने के लिए आपको बहुत अधिक मेहनत की भी जरूरत नहीं पड़ेगी, अगर आप इन सरल टिप्स और ट्रिक्स को अपनाते हैं।