home page

बारात में दूल्हे के साथ दोस्तों ने दिखने शुरू किए बेवक़ूफ़ी भरे काम, कारनामे देख लोग बोले की एक आधा तो समझदार आदमी ले आते साथ

शादियों को यादगार बनाने के लिए कभी-कभार दूल्हा और दुल्हन के अलावा उनके दोस्त-यार भी कोई कारनामा कर ही डालते हैं। जैसे कुछ फ्रेंड्स दुल्हन को बेलन जैसे अजीबोगरीब तोहफे गिफ्ट कर देते हैं,
 | 
wedding-video-dulhe-ke-friends
   

Groom Viral Video : शादियों को यादगार बनाने के लिए कभी-कभार दूल्हा और दुल्हन के अलावा उनके दोस्त-यार भी कोई कारनामा कर ही डालते हैं। जैसे कुछ फ्रेंड्स दुल्हन को बेलन जैसे अजीबोगरीब तोहफे गिफ्ट कर देते हैं, तो कुछ बारात में ऐसा हंगामेदार डांस करते हैं कि उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो जाता है।

अब एक शादी का ऐसा क्लिप सामने आया है जिसे देखकर आपका दिमाग घूम सकता है! जी हां, कई लोगों को तो समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर दूल्हे के दोस्तों ने ऐसा कारनामा किया तो क्यों किया? दरअसल, इंस्टाग्राम हैंडल (ravirajsinh_rajput_0007) से यह वीडियो 20 मार्च को पोस्ट किया गया था।

इसमें हम लड़कों को घोड़ी सहित दूल्हे को उठाते देख सकते हैं। कुछ लोग तो बोल रहे हैं कि अगर घोड़ी बिदक जाती तो दूल्हा क्या, सब वहां से भागते नजर आते। माने, हालात गंभीर हो जाते। खैर, आगे क्या हुआ इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन मौज-मस्ती के नाम पर इस तरह के स्टंट जानलेवा भी हो सकते हैं।

ये भी पढिए :- चोरी की बाइक में हुआ पेट्रोल ख़त्म तो पंप पर तेल डलवाने में बिजी था चोर, तभी कार से पहुंचा बाइक का मालिक

चारपाई को उठाकर गोल-गोल घुमाने लगे

इस वायरल वीडियो में हम देख सकते हैं कि दूल्हा घोड़ी पर बैठा है और घोड़ी चारपाई पर खड़ी है। उस चारपाई को लड़कों के एक ग्रुप ने घेर रखा है। माना जा रहा है कि वे सभी दूल्हे के दोस्त हैं। फिर क्या... सारे लड़के मिलकर घोड़ी सहित चारपाई को हवा में उठा लेते और गोल-गोल घुमाने लगते हैं।

हालांकि, इस दौरान घोड़ी को संभालने वाला बंदा भी चारपाई पर ही मौजूद होता है। पर इस क्लिप को देखकर लोग शॉक्ड हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर बंदों ने ऐसा क्यों किया। बता दें, इस क्लिप को खबर लिखे जाने तक 8 लाख 81 हजार व्यूज और 53 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।

तमाम लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी। एक शख्स ने लिखा कि एक आधा तो समझदार लाते। दूसरे ने लिखा- लो अब यह देखना बाकी रह गया था। इसी तरह से अन्य ने कहा कि लो अब यही देखना बाकी था। वैसे आपकी क्या राय है? कॉमेंट में बताइए।

यहां देखें दूल्हे के दोस्तों का विचित्र कारनामा