home page

टमाटर मिर्च की चटनी के कॉकरोच को चट कर गई गौरी लड़की, अजीबोगरीब फूड को देख लोगों ने लगा दी क्लास

अब दुनिया धीरे-धीरे शाकाहार की ओर बढ़ रही है। लोग मांस-मछली की जगह फल-सब्जियां खाना पसंद कर रहे हैं, लेकिन अभी भी दुनिया में ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो मांसाहार पसंद करते हैं। 
 | 
weird food combination
   

अब दुनिया धीरे-धीरे शाकाहार की ओर बढ़ रही है। लोग मांस-मछली की जगह फल-सब्जियां खाना पसंद कर रहे हैं, लेकिन अभी भी दुनिया में ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो मांसाहार पसंद करते हैं और कभी उसे छोड़ने के बारे में सोचते तक नहीं।

वैसे आमतौर पर तो लोग चिकन, मटन और मछली ही खाते हैं, लेकिन कई जगहों पर लोग बीफ और पोर्क यानी सूअर का मांस भी खाते हैं। इतना ही नहीं, कई इलाकों में तो लोग सांप, बिच्छू के साथ-साथ कीड़े-मकोड़े भी पकाकर खा जाते हैं।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। दरअसल, इस वीडियो में एक लड़की कॉकरोच खाती हुई नजर आती है और वो भी टमाटर-मिर्च की चटनी के साथ।

आमतौर पर तो लोग टमाटर-मिर्च की चटनी के साथ मोमोज खाते नजर आते हैं, लेकिन यहां तो लड़की कॉकरोच ही खा गई। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की पहले ढेर सारे कॉकरोच को तेल में फ्राई करती है और फिर उसे प्लेट में परोसती है।

उस प्लेट में टमाटर-मिर्च की चटनी भी थी। फिर वह दो-तीन कॉकरोच को उठाती है और उसे लाल चटनी में अच्छे से डुबोकर मजे से खा जाती है। ये नजारा ऐसा था कि देख कर किसी को भी उल्टी आ जाए।

इस शॉकिंग वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर infavoritewild नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1 मिलियन यानी 10 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 4 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है।

वहीं, वीडियो देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि ‘चीनी लोग कभी भूखे नहीं रहेंगे, क्योंकि वो कुछ भी खा लेते हैं’।

वही एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘मेरे घर पर भी बहुत सारे कॉकरोच हैं, उन्हें भी ले जाओ और फ्राई करके खा जाओ’, जबकि एक यूजर ने लिखा है कि ‘यह क्लिप नकली है। वो इस तरह से गंदे कीड़े नहीं खाते हैं’।