home page

गर्लफ़्रेंड ने दिया बच्चे को जन्म तो बॉयफ़्रेंड लड़की की मां के साथ हो गया फ़रार, दोनों ने नही होने दी किसी को कानोंकान खबर

प्यार में जब धोखा होता है तो बहुत ही बुरा लगता है। Jess Aldridge की उम्र 24 वर्ष है। 29 वर्षीय Ryan Shelton उनके बॉयफ्रेंड थे। इनसे उनको दूसरा बेबी हुआ था। लेकिन इसी बीच रयान जेस की मां के साथ रिलेशन में आ गए। और जेस को छोड़कर चले गए।

 | 
गर्लफ़्रेंड ने दिया बच्चे को जन्म तो बॉयफ़्रेंड लड़की की मां के साथ हो गया फ़रार
   

प्यार में जब धोखा होता है तो बहुत ही बुरा लगता है। Jess Aldridge की उम्र 24 वर्ष है। 29 वर्षीय Ryan Shelton उनके बॉयफ्रेंड थे। इनसे उनको दूसरा बेबी हुआ था। लेकिन इसी बीच रयान जेस की मां के साथ रिलेशन में आ गए। और जेस को छोड़कर चले गए।

घर आई तो नहीं थे दोनों

मेट्रो में छपी खबर के मुताबिक, ये मामला इंग्लैंड का है। अस्पताल से 28 जनवरी को जेस घर आई। उन्होंने रयान के बेटे को जन्म दिया। लेकिन उन्हें घर आते ही पता चला कि रयान और जेस की 44 वर्षीय मां Georgina वहां से 48 किलोमीटर दूर एक नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। जेस कहती हैं, ‘ये धोखा है। एक नानी को अपने नाती से प्यार करना चाहिए, ना कि उसके पिता से।’

gh

मां करती थी फ्लर्ट

जेस ने ये भी बताया कि उनकी मां रयान के साथ फ्लर्ट करती रहती थीं। वो कहती हैं, ‘मां को मेरे साथ होना चाहिए था। मेरी मदद करनी चाहिए थी लेकिन वो तो मेरे बॉयफ्रेंड के साथ हैं।’ हालांकि जेस ने इस बारे में दोनों से पहले भी बातचीत की थी लेकिन दोनों इसे नकारते रहे।

ये भी पढिए :- अब Gmail इस्तेमाल करने के भी देने पड़ सकते है पैसे वरना देखने होंगे विज्ञापन, जाने क्या कुछ नया करने का सोच रहा है गूगल

मैसेज कर किया रिलेशन खत्म

जैसे ही जेस ने अस्पताल में रयान के बेटे को जन्म दिया। उसके कुछ देर बाद रयान का मैसेज आया। उसने रिलेशन खत्म करने की बात कही। जब वो घर आईं तो उन्होंने देखा कि रयान और उनकी मां दोनों नए घर में शिफ्ट हो चुके हैं। वहीं उनकी मां ने कहा कि हम ये तय नहीं कर सकते कि हम किससे प्यार करें। अब दोनों नए घर में शिफ्ट हो चुके हैं। दोनों ने फेसबुक पर अपने रिलेशन को जगजाहिर भी किया है।