home page

गर्लफ़्रेंड ने अपने आशिक़ को इतना कसकर दी चुम्मी की बहरा हो गया लड़का, पूरा मामला जानकर तो आपको नही होगा यकीन

अक्सर कहा जाता है कि प्यार इंसान को अंधा कर सकता है, लेकिन एक अजीबोगरीब घटनाक्रम में एक युवक अपने प्यार का इजहार करते-करते बहरा हो गया। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर माजरा क्या है?
 | 
Passionate Kiss With Girlfriend
   

अक्सर कहा जाता है कि प्यार इंसान को अंधा कर सकता है, लेकिन एक अजीबोगरीब घटनाक्रम में एक युवक अपने प्यार का इजहार करते-करते बहरा हो गया। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर माजरा क्या है? असल में इस युवक के साथ जो कुछ भी हुआ है, उसे जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

हुआ यूं कि युवक अपनी प्रेमिका को स्मूच यानी फ्रेंच किस कर रहा था। लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि यह पैशनेट चुंबन उसे बहरा कर देगा। अब आइए जानते हैं कि आखिर यह मामला कहां का है?

यह अजीबोगरीब मामला चीन का बताया जा रहा है। पूरी दुनिया 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाती है, लेकिन चीन में 22 अगस्त को इज़हार-ए-मोहब्बत का दिन मनाया जाता है। इस मौके पर झेझियांग प्रांत में वेस्ट लेक के पास एक कपल एक-दूसरे को प्यार जताने के लिए इतनी जोर से किस कर बैठा कि युवक के कान का पर्दा ही फट गया।

प्यार से चूमना पड़ गया भारी

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, एक कपल करीब 10 मिनट तक स्मूच करता रहा। इस दौरान युवक के कान में अजीब-सी आवाज के साथ तेज दर्द उठा। फिर धीरे-धीरे उसे सुनाई देना बंद हो गया। इस बात से युवक इतना घबरा गया कि उसने सीधे अस्पताल की ओर भाग गया।

डॉक्टरों ने बताई वजह

डॉक्टर ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी कि एक्साइटमेंट के कारण ऐसा हुआ है। तेज किस करने के कारण लड़के के कान में दिक्कत हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि किस के कारण शरीर में सिहरन पैदा हुई इसके कारण लड़के को दिक्कत हुई।

उनके मुताबिक, तेज किस की वजह से कान के एयर प्रेशर में बदलाव होता है। इस दौरान तेज चलती सांसें कान के पर्दे को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसके साथ डॉक्टरों ने बताया कि मामला ठीक है। शख्स को ठीक होने में 2-3 महीन लग सकते हैं। 

जब गले लगाने से टूट गई थी हड्डी

इससे पहले चीन के हुनान प्रांत में एक सहकर्मी ने खुशी जताते हुए महिला स्टाफ को इतनी जोर से गले लगाया था कि उसकी पसलियां टूट गई थीं। जिसके बाद महिला ने व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया।