home page

Today Gold Price: त्यौहार से पहले ही औंधे मुंह गिरा सोने का ताजा भाव, जाने 10 ग्राम सोने का क्या है ताजा रेट

तीसरे दिन भी सोने और चांदी की कीमतें बढ़ी हैं। रक्षाबंधन के लिए सोने में निवेश करने का विचार कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए थोड़ा महंगा साबित हो सकता है।
 | 
Gold price today
   

तीसरे दिन भी सोने और चांदी की कीमतें बढ़ी हैं। रक्षाबंधन के लिए सोने में निवेश करने का विचार कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए थोड़ा महंगा साबित हो सकता है। आज, झारखंड की राजधानी रांची में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 55,850 रुपए है, जबकि 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 58,640 रुपए है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

वही चांदी की कीमत 80,000 रुपए प्रति किलो पर बेची जाएगी। सर्राफा व्यापारी और इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के सदस्य मनीष शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि सोने और चांदी की कीमतें बढ़ी हैं।

चांदी की कीमत 1500 रुपए प्रति किलो बढ़ी है। आज चांदी का मूल्य 80,000 रुपए प्रति किलो है। कल गुरुवार शाम तक चांदी 78,500 रुपए पर बिक्री हुई थी।

सोने का भाव बढ़े

मनीष शर्मा ने बताया, 22 कैरेट व 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम के भाव में करीब 200 रुपए की बढ़ोतरी देखी गयी है। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 55,650 रुपए बिका। आज भी इसकी कीमत 55,850 रुपए तय की गई है। यानी दाम में 200 रुपए की बढ़ोतरी देखी गयी है।

वहीं, गुरुवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 58,430 रुपए के भाव से खरीदा। आज भी इसकी कीमत 58,640 रुपए तय की गयी है। यानी भाव में 210 रुपए की बढ़ोतरी देखी गयी हैं।

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल

जब आप सोने के गहने खरीद रहे हैं, गुणवत्ता को कभी नहीं भूलना चाहिए। गहने खरीदने से पहले हॉलमार्क देखें। आपको बता दें कि भारत में इंडियन स्टैंडर्ड ब्यूरो (BIS) ही हॉलमार्क निर्धारित करता है। हर कैरेट का हॉल मार्क अंक अलग है। आप इसे देखकर और समझ कर ही सोना खरीदें।