home page

जन्माष्टमी के बाद सोना चांदी के दामों में आई भारी गिरावट, 10 ग्राम सोने का दाम सुनकर तो आप भी हो जाएंगे हैरान

भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 13 सितंबर , 2023 को सोना-चांदी की कीमत मे गिरावट आई है। सोने की कीमत 58 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती नजर आ रही है।
 | 
Sona-Chandi Ke Bhav (1)
   

भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 13 सितंबर , 2023 को सोना-चांदी की कीमत मे गिरावट आई है। सोने की कीमत 58 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती नजर आ रही है। वहीं, चांदी की कीमत 70 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक पर ट्रेड करती नजर आ रही है।

राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 58724 रुपये पर ट्रेड करती नजर आ रही है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 70793 रुपये पर ट्रेड करती नजर आ रही है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, मंगलवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 58865 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज सुबह  58724 रुपये पर आ गया है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी सस्ता हुआ है। 

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 शुद्धता वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 58489 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट के 10 ग्राम सोना आज 53791 रुपये का हो गया है।

इसके अलावा, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट के सोने की कीमत 44043 पर आ गई हैं। वहीं, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट के सोने की कीमत आज सस्ता होकर 34354 रुपये में आ गया है। इसके अलावा, 999 शुद्धता वाली एक किलो चांदी की कीमत आज 70793 रुपये की हो गई है।

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी की ताजा कीमत 

ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट वाले सोने की ज्वेलरी के खुदरा कीमत जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं।

कुछ ही देर में एसएमएस के द्वारा आपको सोने की ताजा कीमत प्राप्त हो जाएगी। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www।ibja.com या ibjarates.com पर जाकर देख सकते हैं।

सोने-चांदी आज कितने रुपये हुआ सस्ता

   शुद्धता       सोमवार शाम के रेट      मंगलवार सुबह का भाव       कितने बदले रेट
   सोना (प्रति 10 ग्राम)       999              58865            58724    141 रुपये सस्ता    
   सोना (प्रति 10 ग्राम)   995               58629            58489    140 रुपये सस्ता
   सोना (प्रति 10 ग्राम)   916               53920            53791    129 रुपये सस्ता
   सोना (प्रति 10 ग्राम)   750               44149            44043    106 रुपये सस्ता
   सोना (प्रति 10 ग्राम)   585               34436           34354     82 रुपये सस्ता
   चांदी (प्रति 1 किलो)   999               70900            70793

   107 रुपये सस्ती

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड कीमत की जानकारी मिलती है। ये सभी कीमत टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं।

IBJA द्वारा जारी की गई कीमत देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी को शामिल नहीं किया जाता है। बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी की कीमत टैक्स समेत होने की वजह से अधिक होती हैं।