home page

Haryana Ka Mosam: हरियाणा के इन 16 ज़िलों में भयंकर बारिश का रेड अलर्ट जारी, अगले 24 घंटों में इन जगहों पर हो सकती है भयंकर बारिश

हरियाणा में बारिश लगातार हो रही है। 16 जिलों में अभी भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है।
 | 
search?q=Haryana+Ka+Mosam
   

हरियाणा में बारिश लगातार हो रही है। 16 जिलों में अभी भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है। साथ ही पिछले 9 घंटे में औसत से 764% अधिक 38.9 मिलीमीटर बारिश हुई।निरंतर बारिश से चार नदियां हरियाणा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल के साथ दक्षिण और दक्षिण पूर्व के जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में भारी बारिश की चेतावनी दी है।मौसम विभाग ने लगातार बारिश को देखते हुए लोगों से घरों में रहने की अपील की है।

दुर्घटनाएं बारिश के दौरान अधिक होती हैं क्योंकि सड़क पर दृश्यता कम होती है। यमुनानगर में पहाड़ों की निरंतर बारिश से हथनीकुंड बैराज का जलस्तर 2 लाख क्यूसेक से अधिक हो गया है।

ऐसे में, यमुना नदी का बढ़ता जलस्तर देखते हुए 163 गांवों को अलर्ट रहने का आदेश दिया गया है। सोम नदी का जलस्तर 14,200 क्यूसेक से अधिक है। कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी के ओवरफ्लो होने और सरस्वती नदी के तटबंध के टूटने से बीस हजार एकड़ से अधिक फसल डूब गई है। देर रात पंचकूला के कौशल्या डैम में भी चार हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।

आज भी हरियाणा में बारिश के अलर्ट के कारण कुछ जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। यमुनानगर और अंबाला में आज और कल स्कूल बंद रहेंगे। गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, फतेहाबाद, सोनीपत और रेवाड़ी में स्थानीय प्रशासन ने आज ही स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। गुरुग्राम में निजी व्यवसायों में काम करने वाले लोगों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी गई है।

हरियाणा में भारी बारिश के कारण अंबाला-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग-152 को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। लोगों को अंबाला से लुधियाना जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-44 का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई है।

मानसूनी बारिश से हरियाणा में अब तक तीन लोगों की बिजली गिरने और एक की डूबने से मौत हो चुकी है।