home page

Haryana Mosam: अब हरियाणा प्रदेश से मानसून लेगा विदाई, जाने आने वाले दिनों में कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम

जैसा कि आप जानते हैं, हरियाणा के मौसम मे लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। कुछ क्षेत्रों पर हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली। जिसके कारण तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई। 26 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून हरियाणा में पहुंचा।
 | 
haryana weather update (
   

जैसा कि आप जानते हैं, हरियाणा के मौसम मे लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। कुछ क्षेत्रों पर हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली। जिसके कारण तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई। 26 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून हरियाणा में पहुंचा।

राज्य में 26 जून से 26 सितंबर तक औसत बारिश से लगभग 6% अधिक, यानी 455 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग ने जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान आधे से अधिक जिलों में मानसून बारिश में कमी देखने को मिली है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

जल्द हरियाणा में मानसून की वापसी 

मुख्य रूप से अगस्त व सितंबर महीने में पश्चिमी हरियाणा के जिलों में ना के बराबर ही बारिश हुई है। अब मौसम विभाग ने मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अब मानसून की वापसी जल्द होने की संभावना है।

इसके लिए भी अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। राज्य में एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, जिससे हवाओं की दिशा बदल रही है।

हरियाणा में मौसम में लगातार बदलाव

हवाओं में बदलाव की वजह से 2 अक्टूबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना बनती है। उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से दिन और रात का तापमान भी कम हो सकता है।

हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, अब दिन पहले की अपेक्षा कम और रात पहले की अपेक्षा अधिक होने लगे हैं। आने वाले दिनों में तापमान में और भी गिरावट होगी।