home page

छोटे बच्चों की नजरे कमजोर होने लगे तो दिखती है ये निशानियां, टाइम रहते कर ले गौर वरना बाद में बढ़ सकती है दिक्क्त

आंखें शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं, बच्चों को अक्सर आंखों की अनदेखी करना भारी पड़ता है। क्योंकि छोटे बच्चे आंखों में होने वाली तकलीफ को नहीं समझ पाते हैं। 
 | 
Eye care tips
   

आंखें शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं, बच्चों को अक्सर आंखों की अनदेखी करना भारी पड़ता है। क्योंकि छोटे बच्चे आंखों में होने वाली तकलीफ को नहीं समझ पाते हैं जिसकी वजह से दृष्टि कमजोर होने और दृष्टि तिरछी होने जैसी समस्याएं पैदा होने लगती हैं। जो उन्होंने अपने पैरेंट्स को नहीं बताया है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

वहीं कई बार बच्चों में आंखों की दूसरी बीमारियां भी पनपती हैं, जो पैरेंट्स की अनदेखी से आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। यदि आपका बच्चा आपको देखते समय ऐसा करता है या उसकी आंखें ऐसी दिखती हैं, तो आपको उसे चिकित्सक के पास ले जाने की जरूरत है। 

बच्चे की नजर पर नजर रखें

ऑप्टीशियन का कहना है कि बच्चों को किसी भी तरह के दृष्टि दो  से बचाना है तो जरूरी है कि उसकी आंखों की एक्टीविटी पर अपनी नजर रखें। बच्चा किस तरह से देख रहा है, ये बात काफी हद तक आंखों की समस्या की पहचान कर सकती है।

बच्चा अगर अचानक से बहुत धीमे पढ़ने लगा है तो ये हो सकता है कि उसकी नजर कमजोर हो गई है। पढ़ते समय वो काफी मिस्टेक करने लगा है। या फिर शब्दों को छोड़ दे रहा, रीडिंग के वक्त सही से वर्ड्स को नहीं अरेंज कर पा रहा तो, ये लक्षण नजरों के कमजोर होने की वजह से होता है। 

पढ़ते समय बार-बार पलके झपकाना, आंखे सिकोड़कर पढ़ना या फिर रीडिंग के वक्त बुक को आगे-पीछे करना बच्चों की कमजोर नजर की निशानी होती है। इसके अलावा आईसाइट कमजोर होने पर बच्चे आंखों को तिरछी  करके देखते हैं या फिर सिर झुकाकर फोकस करने की कोशिश करते हैं।

वहीं आंखों के आईबॉल्स का कलर ग्रे या फिर सफेद दिख रहा तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें। इस तरह के लक्षण कोरोनियल अल्सर, कॉटारैक्ट या बच्चों में आई कैंसर के होते हैं। इसलिए बच्चों की आंखों की जांच करती रहनी चाहिए। इससे बच्चों की नजर पर असर पड़ता है।

आंखों से पानी निकलना, आंखे लाल रहना या उसमे खुजली होना। ये लक्षण काफी कॉमन हैं और आई इंफेक्शन की वजह से ऐसा होता है। लाइट की वजह से दिक्कत होना बच्चों में मिर्गी या काटारैक्ट्स की वजह से होता है। इस तरह की समस्या में बच्चों को लगातार सिर दर्द की शिकायत भी रहती है।