home page

अगर नोट पर कुछ लिखा हुआ हो तो बैंक नोट लेगा या नही, RBI ने बताई जरूरी जानकारी

आप अक्सर कई ऐसे नोट देखते हैं, जिन पर कुछ लिखा हुआ है। ऐसे में मन में यह प्रश्न उठता है कि क्या जिन नोटों पर कुछ लिखा है, वे मान्य होंगे या नहीं।
 | 
RBI Clean Note Policy
   

आप अक्सर कई ऐसे नोट देखते हैं, जिन पर कुछ लिखा हुआ है। ऐसे में मन में यह प्रश्न उठता है कि क्या जिन नोटों पर कुछ लिखा है, वे मान्य होंगे या नहीं।

यह खबर आजकल सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि अगर आपने नए नोटो पर कुछ लिख दिया तो वह अमान्य हो जाएगा।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या इसकी कोई कीमत रह जाएगी और इसे बाजार में उपयोग नहीं किया जा सकेगा या क्या कुछ और सच्चाई है। 

दिया जा रहा आरबीआई नए निर्देशों का हवाला

सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि अगर किसी नोट पर कुछ लिखा होगा तो वह सीधे तौर पर इनवैलिड हो जाएगा। इस तरह के नोट केवल कागज का टुकड़ा बनकर रह जाएगा।

वायरल मैसेज में आरबीआई की नई गाइडलाइंस का हवाला देते हुए कहा गया है कि जैसे अमेरिकी डॉलर पर कुछ लिखने पर वह इनवैलिड हो जाता है। ठीक उसी तरह अब भारतीय करेंसी पर भी कुछ लिखने पर वह अमान्य हो जाएगी।

नोट पर कुछ लिखने से बचें

आरबीआई की क्लीन नोट पॉलिसी के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक लोगों से यह अनुरोध किया है कि वह नोटो पर कुछ भी लिखने से बचें। इसके साथ ही नोटो को लोग ध्यान से रखें।

क्योंकि अगर वह नोट पर कुछ लिखते हैं तो ऐसे नोटों की लाइफ कम हो जाती है वह जल्दी खराब हो जाते हैं। ऐसे में फिर आरबीआई को उन्हें तुरंत बदलना पड़ता है।