home page

अगर रूम को बंद करके फ्रिज को खोलकर छोड़ दे तो कमरा ठंडा होगा या नही, क्या कार के AC की तरह काम करेगा फ्रिज?

यह अटपटा लगेगा अगर फ्रिज का दरवाजा खोल दिया जाए क्या पूरा कमरा ठंडा हो सकता है। लेकिन लोग ऐसे विषयों को इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं। क्योंकि फ्रिज खोलते ही ठंडक फैलने लगती है
 | 
Room cooling with refrigerator
   

यह अटपटा लगेगा अगर फ्रिज का दरवाजा खोल दिया जाए क्या पूरा कमरा ठंडा हो सकता है। लेकिन लोग ऐसे विषयों को इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं। क्योंकि फ्रिज खोलते ही ठंडक फैलने लगती है उनका विचार है कि शायद पूरा कमरा भी इसी तरह ठंडा किया जा सकता है।

ज्यादातर बुद्धिमान लोग ऐसे हैक्स खोजने की कोशिश करते हैं क्योंकि अब एयर कंडीशनर लगवाना हर किसी की जेब से बाहर है। आपने भी कभी ऐसा सोचा होगा। यही कारण है कि गर्मियों में घरों में एसी और फ्रिज का बहुत अधिक उपयोग होता है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

दोनों का काम कूलिंग है। जब AC काम करता है, तो यह कमरे की गर्मी बाहर निकालता है और उसे ठंडा करता है। तो फ्रिज के अंदर सामान को ठंडा रखकर उसे खराब होने से बचाता है। क्या फ्रिज एक ठंडे कमरे में ठंडा हो जाएगा अगर हम उसका दरवाजा खोलकर उसे वहाँ रख दें? आप जानते हैं:

कैसे काम करता है फ्रिज

किसी भी चीज को ठंडा करने वाली मशिन गर्म हवा या गर्मी हवा छोड़ती है। कूलिंग करने के लिए फ्रिज का कंप्रेसर भी काम करता है। फ्लोर में सेंसर हैं जो अंदर ठंडा होने पर कंप्रेसर को बताते हैं कि कूलिंग एक निश्चित टेम्प्रेचर तक हो गई है और कब बंद होना चाहिए।

फ्रिज का दरवाजा खुला रखने पर क्या रूम होगा ठंडा

जब फ्रिज का दरवाजा खोलकर एक कमरे में छोड़ दिया जाए, तो उसमें लगे सेंसर कमरे का तापमान मापने लगेंगे। ऐसे में फ्रिज को लगेगा कि उसे अधिक कूलिंग की जरूरत है। यह इसलिए होता है क्योंकि उस कमरे में फ्रिज भी है।

अब वह कंप्रेसर को बताएगा कि गर्मी अंदर बहुत बढ़ गई है और कूलेंट को अधिक गति देनी चाहिए। कूलैंट और कंप्रेसर दोनों इस चक्कर में कमरे में पहले से अधिक गर्मी फेकेंगे, क्योंकि कंप्रेसर अधिक पावर लेगा।

इसका अर्थ है कि फ्रिज तापमान को कम करते हुए भी वापस कमरे में गर्मी के रूप में आता है। ये कुएं से पानी पंप करके वापस दूसरे पाइप से फिर कुएं में डालने की तरह होगा। कुएं का पानी कम नहीं होगा। इस प्रकार कमरे का तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा।