home page

दिल्ली के इन 3 बाज़ारों में किलों के भाव में बिकते है बढ़िया डिज़ाइन वाले कपड़ें, दूसरे राज्यों में बेचकर मोटी कमाई करते है लोग

कई बार हम कोई मूवी या वेब सीरीज देखते हैं तो हमें उसके एक्टर्स के कपड़े कुछ ज्यादा ही पसंद आ जाते है और जब इंटरनेट पर ढूंढने के बाद हजारों लाखों की कीमत देखते है तो, दिल भी टूट जाता है।
 | 
Cheapest Market In Delhi
   

कई बार हम कोई मूवी या वेब सीरीज देखते हैं तो हमें उसके एक्टर्स के कपड़े कुछ ज्यादा ही पसंद आ जाते है और जब इंटरनेट पर ढूंढने के बाद हजारों लाखों की कीमत देखते है तो, दिल भी टूट जाता है। आज इसी समस्या के समाधान के लिए हम आपको दिल्ली के ऐसे बाजार की जानकारी देने वाले हैं।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

जहां आपको एक से बढ़कर एक अच्छी क्वालिटी और फैशन वाले कपड़े बहुत ही कम दाम में खरीदने को मिल सकते हैं। दिल्ली देश की राजधानी होने के कारण देश और विदेश में काफी फेमस भी है।

दिल्ली के फेमस होने की एक और वजह दिल्ली के बाजार है। जहां पर देश-विदेश से लोग शॉपिंग का आनंद लेने के लिए आते हैं। यहां मिलने वाले कपड़ों से आप अपने मनपसंद सेलिब्रिटी जैसे दिख सकते है।

सरोजिनी नगर मार्केट

सरोजिनी नगर मार्केट के बिना दिल्ली की मार्केट पूरी नहीं है। यह दिल्ली का सबसे सस्ता और सबसे अच्छा बाजार है। यहा आपको महिला, पुरुष, बच्चा और बूढ़ों सभी के लिए एक से बढ़कर एक तरह के कपड़े से ले कर जुते चप्पल तक देखने को मिलेंगे। यह बाजार सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है।

लाजपत नगर मार्केट

यह बाजार भी सरोजनी मार्केट की तरह ही लोकप्रिय है। इस बाजार में आपको ₹100 से लेकर ₹600 तक की कीमतों के लेटेस्ट और ट्रेंडिंग जींस, टॉप्स, शॉर्ट, स्कर्ट, शर्ट देखने को मिल जाएंगे। यहां आप दुकानदार से मोलभाव कर सकते है। यह बाजार सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है।

चाँदनी चौक

दिल्ली में सबसे ज्यादा व्यस्त बाजार चांदनी चौक है। इस बाजार में आपको कपड़ों के साथ साथ जूलरी, पर्फ्यूम और हैंडबैग जैसे सामानों को खरीद सकते है। रविवार के दिन यह बाजार बंद रहता है।