home page

इस गांव में जंगली तेंदुआ हर रात को आता है गाय से मिलने, प्यार के कर्ज की कहानी आपका दिल जीत लेगी

साल 2002, महीना अक्टूबर, अंतोली गांव के लोगों के सोने का समय तब से बदल गया है जब से रात में एक गाय और तेंदुआ मिलने लगे। रोज ये गाय के पास आता। आकर बैठ जाता। कुछ घंटों बाद वापस चला जाता।
 | 
Leopard comes to meet the cow
   

साल 2002, महीना अक्टूबर, अंतोली गांव के लोगों के सोने का समय तब से बदल गया है जब से रात में एक गाय और तेंदुआ मिलने लगे। रोज ये गाय के पास आता। आकर बैठ जाता। कुछ घंटों बाद वापस चला जाता। गाय उसे चाटती, मानों वो उसकी मां हो, वो उसके कान, उसकी गर्द को चाटती और उसे प्यार करती।

ये भी पढिए :- रविंद्रनाथ टैगोर ने 110 साल पहले इंग्लिश में लिख दिया था राष्ट्रीय गान, पुरानी तस्वीर को देख आपको भी नही होगा आंखो पर विश्वास

गाय के गले भी लग जाता था तेंदुआ

यहां तक कि ये तेंदुआ गाय के गले भी लग जाता था। वो बिलकुल उसके पास बैठता। हालांकि, गाय से थोड़ी दूर ही बकरियां बंधी होती थी पर तेंदुए ने कभी उनपर हमला नहीं किया।


उसके आने की सूचना देते थे कुत्ते

ऑनफॉरेस्ट.कॉम नाम की वेबसाइट पर इस तेंदुए और गाय की कहानी लिखी गई है। उनके मुताबिक, तेंदुआ जब भी आता तो आसपास के कुत्ते भौंकने लगते। यहां तक कि गाय के भी कान खड़े हो जाते। यहां तक कि जब आसपास लोग दिखते तो तेंदुआ फरार हो जाता।

ये भी पढिए :- चोरी की बाइक में हुआ पेट्रोल ख़त्म तो पंप पर तेल डलवाने में बिजी था चोर, तभी कार से पहुंचा बाइक का मालिक

क्या बोले वन विभाग वाले?

वन अधिकारी एच एस सिंह के मुताबिक, कई दफा जानवरों के व्यवहार में बदलाव आ जाते हैं। इस केस में संभवत: ये तेंदुआ पहले कभी इस गाय के पास आता होगा, तो ही इसे वो गाय याद है।