home page

Indian Railway: भारत की इन ट्रेनों की टिकट की कीमत में आराम से खरीद लेंगे आलीशान फ्लैट, ट्रेन के अंदर राजाओं जैसा ठाठबाट देख आपका दिल हो जायेगा खुश

आम लोगों की सवारी के मशुहर भारतीय रेल है। हर दिन लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। ट्रेन में गरीब से अमीर तक के सब सुविधाएं होती है। खर्च के हिसाब से ट्रेन कोच उपलब्ध है।
 | 
Most Expensive Train in India
   

आम लोगों की सवारी के मशुहर भारतीय रेल है। हर दिन लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। ट्रेन में गरीब से अमीर तक के सब सुविधाएं होती है। खर्च के हिसाब से ट्रेन कोच उपलब्ध है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में ऐसी भी ट्रेनें हैं, जिनमें सफर करना सबसे बस की बात नहीं है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

इन ट्रेनों में सफर करना आम लोगों के बस में नहीं है क्योंकि उनका किराया इतना अधिक है। अमीर लोग भी सफर करने से पहले विचार करते हैं। हम आपको भारत में चलने वाली ऐसी ट्रेनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें किराया सैकड़ों या लाखों रुपये नहीं होता है। चलिए देश में ऐसे पांच ट्रेनों के बारे में जानते हैं। 

ये भी पढिए :- गोरिल्ले के बच्चे ने नन्हे हिरण की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ, पर छोटे हिरण ने खास अंदाज से ठुकराया दोस्ती का ऑफर

देश की सबसे महंगी ट्रेन, 20 लाख रुपये की टिकट

महाराजा एक्सप्रेस भारत की सबसे महंगी ट्रेन है। महाराजा एक्सप्रेस भारत ही नहीं बल्कि एशिया की सबसे लग्जरी ट्रेन है। इस अत्याधुनिक ट्रेन में सफर करने के लिए 20 लाख रुपये खर्च होंगे। ये ट्रेन 7 दिन में देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर करवाती है, जैसे ताजमहल, खजुराहो मंदिर, रणथंभौर, फतेहपुर सीकरी और वाराणसी।

प्रेसिडेंशियल सुइट का किराया 2500 डॉलर है, जबकि डीलक्स केबिन 800 डॉलर से शुरू होता है। Indian Railway Catering and Tourism Corporation इस ट्रेन को चलाता है। राजा-महाराजाओं की तरह ट्रेन में यात्रियों का स्वागत होता है।

ट्रेन में उनकी सभी आवश्यक सुविधाएं हैं। यानी इस ट्रेन टिकट की कीमत किसी भी छोटे शहर में एक फ्लैट खरीद सकती है। दिल्ली-NCR में 1 BHK फ्लैट खरीद सकते हैं।

पैलेस ऑन व्हील्स

पैलेस ऑन व्हील्स भारत का दूसरा सबसे महंगा ट्रेन है। इस ट्रेन को राजस्थान के शाही अंदाज में सजाया गया है। इस ट्रेन में सफर करने वालों को राजा-महराजा का स्वागत है। 26 जनवरी 1982 को इसका शुभारंभ हुआ था। दिल्ली से चलने वाली यह ट्रेन यात्रियों को राजस्थान के कई किले और महलों की सैर कराती है।

यह ट्रेन वापस दिल्ली लौटने के लिए जयपुर, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, भरतपुर और आगरा से गुजरती है। इसके एक टिकट का किराया 3 लाख 63 हजार 300 रुपये है।

​रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स

पैलेस ऑन व्हील्स की सफलता के बाद भारतीय रेल ने रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स शुरू किया। 2009 में यह ट्रेन शुरू हुई। इस ट्रेन का पूरा सफर 7 दिन 8 रात का है। अगर किराये की बात करे तो डिलेक्स कैबिन का किराया 3,63,300 रुपये है।

द गोल्डन चैरियट​

द गोल्डन चैरियट​ ट्रेन पर्यटकों को दक्षिण भारत की सुंदरता दिखाती है। Indian Railways की यह ट्रेन यात्रियों को राजा-महाराजा की तरह महसूस कराती है। इस ट्रेन में आप कर्नाटक, गोवा, केरल, तमिलनाडु और पांडिचेरी के सभी विशिष्ट स्थानों को देख सकते हैं। इस ट्रेन का सबसे कम किराया 1.82 लाख रुपये है।

​द डेक्कन ओडिसी

मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डेक्कन ओडिसी का गठन किया गया था। यात्रियों को रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, गोवा, औरंगाबाद, अजंता-एलोरा, नासिक और पुणे सहित दस पर्यटन स्थलों की ट्रेन दिखाती है। इस ट्रेन के प्रेसिडेंशियल सुइट का किराया 17,850 डॉलर है, जबकि डीलक्स केबिन 8,330 डॉलर है।