home page

केजरीवाल सरकार ने महिलाओं के बाद इन लोगों के लिए DTC बसों में सफ़र किया फ़्री, सरकार की तरफ़ से मिलेंगे स्पेशल पास

दिल्ली में रहकर काम करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली सरकार ने कर्मचारियों को हर साल डीटीसी बसों में फ्री में सफर करने का अनुबंध किया है।
 | 
free metro travel for laborers (1)
   

दिल्ली में रहकर काम करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली सरकार ने कर्मचारियों को हर साल डीटीसी बसों में फ्री में सफर करने का अनुबंध किया है। इसके अलावा, दिल्ली में रहने वाले कर्मचारियों के बच्चों को अब मुफ्त कोचिंग भी दी जाएगी।

दिल्ली में अब तक 13.4 लाख रजिस्टर्ड निर्माण मजदूर हैं, एक रिपोर्ट बताती है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने इससे पहले महिलाओं को बस में यात्रा करना मुफ्त कर दिया था।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

पहले महिलाओं को दी जाती थीं ये सुविधाएं 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने इससे पहले महिलाओं को डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा करने की अनुमति दी थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संबंधित विभागों को आदेश दिया था।

राजधानी दिल्ली में सभी पंजीकृत मजदूरों को मुफ्त बस यात्रा पास देने की व्यवस्था की जाए। वहीं, दिल्ली में काम करने वाले मजदूरों के बच्चों को मुफ्त कोचिंग की सुविधा से भी ऐसे लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

दिल्ली में लाखों रजिस्टर्ड मजदूर

एक रिपोर्ट बताती है दिल्ली में अब तक 13.4 लाख रजिस्टर्ड निर्माण मजदूर हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इससे पहले श्रम विभाग के साथ एक समीक्षा बैठक में इन मजदूरों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाओं पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि जो लोग पहले से ही इस सुविधा का उपयोग कर रहे हैं, उनके अलावा हर मजदूर को मुफ्त बस पास देने का उपाय खोजें।

इसके अलावा, केजरीवाल ने डीटीसी से इस बात पर भी चर्चा की कि क्या सरकार इन पासों के लिए मजदूरों की ओर से भुगतान कर सकती है या नहीं। जिससे मजदूर आसानी से डीटीसी बसों में सवारी कर सकें।