मस्ती कर रहे टुरिस्ट के सामने एकदम से प्रकट हो गया किंग कोबरा, साइज़ देख लड़के की हो गई हवा टाइट
कभी-कभी हमें मज़ा लेने के लिए दूर पहाड़ों या समंदर की ओर जाना पड़ता है, लेकिन कभी-कभी खूबसूरत दिखने वाले ये पहाड़ और समंदर किसी पर्यटक के लिए जानलेवा बन जाते हैं। इन पहाड़ों और समंदरों में बहुत सारे जीव हैं।
कई जानवर बेहद खतरनाक होते हैं और एक बार में आपको मार डाल सकते हैं। गोवा में मस्ती करने वाले पर्यटकों के साथ भी ऐसा हुआ। टूरिस्टों ने बीच पर मनोरंजन करते हुए देखते ही एक बहुत बड़ा किंग कोबरा उनके बीच आ गया। जिसको देखकर सभी के पसीने आ गए।
क्या है पूरा मामला
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति एक बड़े किंग कोबरा को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है। इस वायरल वीडियो में गोवा में कुछ पर्यटकों ने मनोरंजन करते हुए अचानक एक बड़ा सांप देखा गया।
Huge King Cobra being captured in Goa.
— Commander Ashok Bijalwan 🇮🇳 (@AshTheWiz) April 27, 2023
What a hair raising thriller... pic.twitter.com/8QpIXyYpmG
एक टूरिस्ट ने 15 से 16 फीट का किंग कोबरा एक तरफ पड़ी झाड़ियों में छुपा हुआ देखा। बाद में एक सांप पकड़ने वाले को बुलाया गया, जिसने बहुत मेहनत के बाद इस बड़े किंग कोबरा पर काबू कर पाया।
कैसा रहा यूजर्स का रिएक्शन
यह वीडियो देखकर हर कोई दंग रह गया। इतना विशालकाय किंग कोबरा शायद ही पहले कभी नहीं देखा गया था। स्नेक कैचर ने अपने हाथों से किंग कोबरा को पकड़कर एक झोले में कैद कर लिया।
यह वीडियो ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहा है और अब तक इसे 70 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। कई यूजर्स ने कोबरा पकड़ने वाले व्यक्ति की प्रशंसा भी कर रहे है।