home page

वफ़ादार ऊँट ने अपने मालिक को ढूँढने के लिए 7 दिनों में तय किया 100 किलोमीटर का सफ़र, जानवर की वफ़ादारी देख आपका भी दिल हो जाएगा खुश

जानवरों ने इंसान के प्रति जो वफादारी की मिसालें दी हैं उन्हें देखकर हर बार बंदा पिघल ही जाता है। वैसे तो आपने कुत्तों की कहानियां सुनी होंगी कि भई कुत्ते को फलां-फलां जगह छोड़कर आए थे, वहां से वापस आ गया।
 | 
camel-walks-over-100-km

जानवरों ने इंसान के प्रति जो वफादारी की मिसालें दी हैं उन्हें देखकर हर बार बंदा पिघल ही जाता है। वैसे तो आपने कुत्तों की कहानियां सुनी होंगी कि भई कुत्ते को फलां-फलां जगह छोड़कर आए थे, वहां से वापस आ गया। लेकिन आज आप सुनिए एक ऊंट की कहानी। वो अपने पुराने मालिक के पास जाने के लिए 7 दिनों में 100 किलोमीटर चल गया।

क्या है पूरा मामला?

हमारे सहयोगी ‘टाइम्स नाओ‘ के मुताबिक, ये खबर मंगोलिया की है। बीते वर्ष अक्टूबर में एक शख्स ने अपना ऊंट बेच दिया था। ये खेती में काम आने वाला ऊंट था। लेकिन 8 महीनों बाद ही उसका मन अपने नए घर में नहीं लगा और वो अपने पुराने मालिक से मिलने के लिए निकल पड़ा।

ये भी पढिए :- जंगल में घूमने गये लोगों के पीछे यमराज ने लगाई दौड़ फिर भी महिला बनाती रही विडयो, अगर कुछ सेंकड लेट हो जाती तो हो जाता काम तमाम

तारें और हाइवे पार कर पहुंचा

लोकल मीडिया की खबरों के अनुसार, ये ऊंट सोलो ट्रेक पर निकल पड़ा। 27 जून की बात है। हाइवे पर बिछी कई कंटीली तारें और सड़कें पार करके वो अपने मालिक तक पहुंचा। वो सात दिनों तक चलता रहा। हालांकि उसके कई चोटें भी आई थी।

रास्ते में एक चरवाहे ने उसे पकड़ लिया। फिर उसे पता लगाया कि आखिर ये ऊंट है किसका। जैसे ही ये खबर ऊंट के पुराने मालिक तक पहुंची। उसने अपना ऊंट वापस ले लिया। बदले में उसे तीन साल की एक ऊंटनी दे दी।

ये भी पढिए :- आसमान से गिर रही लड़की ने जान बचाने की जगह हवा में ही करने लगी मेकअप, दीदी की ये हर देख लोगों ने जमकर लिए मज़े

अब उसे कभी नहीं बेंचूगा

पुराने ऑनर ने कहा कि अब वो उस ऊंट को किसी को नहीं बेचने वाले। वो कहते हैं, ‘मैं इसका अब कुछ नहीं करूंगा। ये जहां मर्जी घूमे। और मैं इसे बेचने भी नहीं वाला।’ चीन के सोशल मीडिया पर इस पूरे मामले का वीडियो वायरल हो रहा है। लोग इसपर अपनी प्यारी-प्यारी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जबकि कुछ लोग कह रहे हैं कि अगर अब वो ऊंटनी भी वापस आ गई तो?