home page

जंगल में खुदाई करते वक्त शख्स के हाथ लगा 2000 साल पुराना खजाना, प्राचीन समय के सिक्कों की कीमत जानकर आपको भी नही होगा यकीन

खजाना या सिक्का सुरक्षित रखने के लिए पहले जमीन में दबा दिया जाता था। पुरातत्व विभाग ऐसी ही चीजों की खोज करता है।
 | 
जंगल में खुदाई करते वक्त शख्स के हाथ लगा 2000 साल पुराना खजाना
   

खजाना या सिक्का सुरक्षित रखने के लिए पहले जमीन में दबा दिया जाता था। पुरातत्व विभाग ऐसी ही चीजों की खोज करता है। "लाइव साइंस डॉट कॉम" के अनुसार, पुरातत्वविदों ने टस्की के लिवोर्नो शहर के एक जंगल में रोमन काल की एक अनोखी चीज हाथ लगी है। आर्कियोलॉजिस्ट ने रोमन काल से जुड़े चांदी के सिक्कों को पाया है। इनमें से कुछ सिक्के 156 से 57 ईसा पूर्व के हैं। कुछ 82 से 83 ईसा पूर्व के हैं। इन सिक्कों का मूल्य लाखों में है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

हजारों डॉलर है कीमत

माना जाता है कि इन सिक्कों को युद्ध के दौरान जमीन में दफन किया गया होगा। माना जाता है कि ये काम एक रोमन सैनिक ने किए होंगे, जो बाद में युद्ध में मारा गया होगा। खास बात यह है कि इन सिक्कों की आज की कीमत हजारों डॉलर है।रिपोर्ट के अनुसार, न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में क्लासिक और एसेंट हिस्ट्री के हेड और इतिहासकार फेडेरिको सेंटेंजेलो ने कहा कि ये सिक्के किसी व्यापारी ने दफनाए होंगे, जो मुश्किल समय में पैसे बचाकर रखना चाहेगा।

सेंटेंजेलो ने बताया कि युद्ध के दौरान बहुत से लोग अपने पैसे को सुरक्षित रखने के लिए ऐसा करते थे। लेकिन वे इसे वापस नहीं ले सकते थे। हालाँकि, पैसे छिपाने पर कुछ लोगों का मतभेद है।ये सिक्के शोधकर्ताओं को 2021 में ही मिट्टी के बर्तन में दफन किए हुए मिल गए थे। लेकिन तब साइट की चांज पूरी न होने के कारण इस जानकारी को गुप्त रखा गया था।