home page

मथुरा के किसान ने गेंहु की नई किस्म से उत्पादन का बनाया रिकोर्ड, किसान ने लोगों को बताई अनोखी तकनीक

मथुरा जिले के भूरेका गाँव के निवासी सुधीर अग्रवाल ने खेती की दुनिया में एक नई पहचान बनाई है। पेशे से वकील रहे सुधीर ने खेती में अपने ज्ञान और लगन से ऐसी सफलताएं हासिल की हैं जो न सिर्फ प्रशंसा हैं बल्कि अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी हैं।
 | 
successful-farmer-from-mathura
   

मथुरा जिले के भूरेका गाँव के निवासी सुधीर अग्रवाल ने खेती की दुनिया में एक नई पहचान बनाई है। पेशे से वकील रहे सुधीर ने खेती में अपने ज्ञान और लगन से ऐसी सफलताएं हासिल की हैं जो न सिर्फ प्रशंसा हैं बल्कि अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी हैं। उन्होंने कानून की पढ़ाई की हो लेकिन उनका असली जुनून खेती में नई तकनीक लाना है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

गेहूं की नई किस्म HD 3386 की सफलता

सुधीर ने हाल ही में गेहूं की एक नई किस्म HD 3386 का परीक्षण किया जिसे भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा, दिल्ली ने विकसित किया है। उन्होंने इस किस्म को 7 नवंबर 2023 को बोया और 5 अप्रैल को इसकी कटाई की। इस किस्म ने प्रति एकड़ 34.4 क्विंटल उत्पादन दिया जिसने अन्य किसानों की तुलना में बेहतर परिणाम मिला।

उन्नत खेती तकनीक और बीज उत्पादन

सुधीर अग्रवाल ने न केवल खेती में नया किया है बल्कि बीज उत्पादन में भी अपनी एक विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने गेहूं, धान, सरसों और आलू जैसी कई फसलों के लिए उन्नत बीजों का उत्पादन किया है। इसके अलावा वे कृषि जगत में अपने इनोवेशन के लिए विभिन्न कृषि अनुसंधान संस्थानों से गहन अध्ययन और प्रशिक्षण ले चुके हैं।

vc

यह भी पढ़ें; विदेश ही नही बल्कि भारत के इन समुद्री बीच पर बिना कपड़ों के घूमते है लोग, पर इन लोगों की एंट्री पर रहता है बैन

स्थानीय किसानों के लिए प्रेरणा

सुधीर अग्रवाल की खेती की तकनीकें और बीज उत्पादन की विधियां न सिर्फ क्रांतिकारी हैं बल्कि स्थानीय किसानों के लिए भी बड़ी प्रेरणा हैं। उनके द्वारा उत्पादित बीज न केवल उच्च उत्पादन देते हैं बल्कि किसानों को कम लागत में अधिक मुनाफा भी प्रदान करते हैं।