home page

आसमान से छत पर गिरे पत्थर के कारण शख्स के घर पर हुई पैसों की बरसात, सुबह उठकर देखा तो बन चुका था करोड़पति

इंडोनेशिया में एक शख्स की किस्मत उस वक्त बदल गई, जब उसके घर की छत पर आसमान से एक ‘पत्थर’ गिरा। जोसुआ हुतागलुंग नाम का यह शख्स ताबूत बनाने का काम करता था।

 | 
meteorite falling on the roof
   

इंडोनेशिया में एक शख्स की किस्मत उस वक्त बदल गई, जब उसके घर की छत पर आसमान से एक ‘पत्थर’ गिरा। जोसुआ हुतागलुंग नाम का यह शख्स ताबूत बनाने का काम करता था।

लेकिन उस ‘पत्थर’ ने बंदे को करोड़पति बना दिया। क्योंकि भैया… वह कोई ऐसा वैसा पत्थर नहीं, बल्कि एक दुर्लभ उल्कापिंड था।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

ये भी पढिए :- मस्ती से घूम रहे दो बाघों के सामने एकदम से आ गया गली का बहादुर कुत्ता, मिनटों में ही हुआ ऐसा काम की आप भी नही कर पाओगे आंखो पर यकीन

घर की छत में हो गया छेद…

‘मेट्रो’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना अगस्त महीने की है। दरअसल, 33 वर्षीय जोसुआ रोज की तरह उस दिन भी घर में ताबूत बनाने का काम कर रहे थे जब लिविंग रूम में एक कुछ गिरने की जोरदार आवाज आई।

वह आवाज की तरफ भागे। उन्होंने देखा कि घर की छत में छेद है। साथ ही, एक गर्म पत्थर जमीन में 15 सेंटीमीटर तक धंसा हुआ है।

ये भी पढिए :- पालतू कुत्ते को भालू ने जबड़े में दबाकर खत्म करने की थी तैयारी, तभी मालिक ने अपनी जान पर खेलकर बचाई बेचारे कुत्ते की जान

4 अरब साल से भी पुराना उल्कापिंड!

इस दुर्लभ उल्कापिंड के टुकड़े को 4 अरब साल से भी ज्यादा पुराना बताया गया। यही वजह है कि लगभग 2.1 किलोग्राम के इस उल्कापिंड की कीमत लगभग 14 लाख पाउंड (10 करोड़ रुपये) आंकी गई।

बता दें, उल्कापिंड के रेयर और खास होने के कारण उसकी कीमत 857 डॉलर प्रति ग्राम है। तीन बच्चों के पिता जोसुआ ने कहा कि वो इस रकम का कुछ हिस्सा अपने सुमदाय के लिए एक चर्च बनवाने पर खर्च करेंगे।