home page

मुकेश अंबानी अपनी पोती से मिलने के लिए 32 गाड़ियों के क़ाफ़िले साथ पहुंचे हॉस्पिटल, महंगी गाड़ियों की लंबी लाइन को देख हर कोई रह गया हैरान

उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर में खुशी का माहौल है। कुछ दिनों पहले, उनकी बहू श्लोका अंबानी और उनका बेटा आकाश अंबानी फिर से माता-पिता बने है।
 | 
Mukesh Ambani's family
   

उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर में खुशी का माहौल है। कुछ दिनों पहले, उनकी बहू श्लोका अंबानी और उनका बेटा आकाश अंबानी फिर से माता-पिता बने है। श्लोका ने एक प्यारी सी बिटिया को जन्म दिया और अस्पताल से घर आई है।

अंबानी परिवार और मेहता परिवार ने नए मेहमानों को शानदार स्वागत किया। कई वीडियो सोशल मीडिया पर फैल रहे हैं। इनमें देखा जा सकता है कि मेहता और अंबानी परिवार घर में नन्हीं परी के आगमन से कितना खुश है।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

एक वायरल वीडियो में सजावट के सामान और गुब्बारों को को बंगले में ले जाते देखा जा सकता है। एक और वीडियो में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की गाड़ियों का काफिला अस्पताल से घर जाते हुए दिखाया गया है।

बहुत से लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। ज्यादातर लोगों का कहना है कि काफिले में 32 गाड़ियां हैं। श्लोका मेहता और आकाश अंबानी का पहले से ही दो साल का बेटा है, जिसका नाम पृथ्वी अंबानी है।

साल 2019 में शादी करने वाले आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने दिसंबर 2020 में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। बता दें कि मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने नवंबर महीने में दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।

उनके दोनों बच्चों मे लड़की का नाम आदिया और लड़के का नाम कृष्णा रखा है। ईशा की शादी आनंद पीरामल के साथ हुई है।