home page

पाकिस्तान नही बल्कि इस मुस्लिम देश की करेंसी है बेहद कमजोर, दूध या ब्रेड खरीदने के लिए बोरी भरकर पैसा ले जाते है लोग

विश्व में कई ऐसे देश हैं, जिनकी मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले काफी कमजोर है। अभी तक आपको पाकिस्तान के बारे में पता होगा, जिसकी मुद्रा डॉलर के मजबूत होने से हाशिए पर है।
 | 
weakest currency
   

विश्व में कई ऐसे देश हैं, जिनकी मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले काफी कमजोर है। अभी तक आपको पाकिस्तान के बारे में पता होगा, जिसकी मुद्रा डॉलर के मजबूत होने से हाशिए पर है। पाकिस्तानी रुपया फिलहाल 166 रुपये के स्तर के करीब है।

यहां रोजमर्रा की वस्तुएं खरीदने के लिए भी लोगों को काफी सोचना पड़ता है। पाकिस्तान के अलावा कई देशों के नागरिक भी इस तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं। इसके लिए कई सारे कारण हैं, जिनकी वजह से इन देशों में अमेरिकी डॉलर काफी मजबूत हुआ है। 

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

यह देश टॉप चार पर 

विश्व के कई देश हैं जिनकी मुद्रा दुनिया में काफी सस्ती है। जिन देशों की मुद्रा सबसे खराब स्तर पर है उनमें ईरान, वियतनाम, इंडोनेशिया और गिनी शामिल हैं। इन देशों के स्थानीय लोगों को एक अमेरिकी डॉलर खरीदने के लिए भी हजारों की संख्या में अपने देश की मुद्रा खर्च करनी होगी। 

ईरान की करेंसी सबसे कमजोर

यह फिलहाल विश्व की सबसे कमजोर मुद्रा है। एक डॉलर खरीदने के लिए लोगों को 42,105 ईरानी रियाल खर्च करने पड़ रहे हैं। यह एक मुस्लिम राष्ट्र है जो अपनी संस्कृति के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। कोरोना संकट के भीषण दौर से उबर रहे ईरान की करेंसी का नाम बदला जाएगा।

इसके तहत 10 हजार रियाल को अब एक तोमन गिना जाएगा। पहले 10 रियाल के बराबर एक तोमन होता था। विश्व का प्रमुख कच्चा तेल उत्पादक देश मुश्किलों के दौर से गुजर रहा है। इससे पहले भी यह देश ईरान-इराक युद्ध, इस्राइल पर हमला और परमाणु हथियारों पर धमकी के चलते प्रभावित हुआ है।

वियतनाम की स्थिति खराब है

पाकिस्तान की तरह इस दक्षिण एशियाई देश ने भी अपनी मुद्रा का अवमूल्यन किया है। इस वजह से एक अमेरिकी डॉलर खरीदने के लिए स्थानीय लोगों को 23,192 वियतनामी डोंग खर्च करने पड़ रहे हैं। वैश्विक मंदी की मार का असर झेलने की वजह से यह देश भी मुश्किल आर्थिक हालातों का सामना कर रहा है।

यह देश पूर्वी एशिया में बसा हुआ है, इसके पड़ोसी देश थाईलैंड, कम्बोडिया, लाओस और चीन हैं। वियतनाम की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। करेंसी का नाम वियतनामी डोंग है।

इंडोनेशियाई मुद्रा की भी हालत खराब है

पर्यटन के लिए मश्हूर दक्षिणपूर्वी एशियाई देश की मुद्रा भी कमजोरी के मामले में तीसरे पायदान पर है। हालांकि यह देश आर्थिक तौर पर काफी मजबूत है, फिर भी मुद्रा में कमजोरी बनी हुई है। एक डॉलर खरीदने के लिए लोगों को 14,422 वियतनामी रुपिया खर्च करना पड़ता है।

मुद्रा कमजोर होने से यह टूरिज्म का अच्छा विकल्प हो गया है, क्योंकि यहां की विनिमय दर यानी करेंसी एक्सचेंज रेट बहुत कम है। यह सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है। सबसे अधिक जनसंख्या वाले देशों में इंडोनेशिया चौथे स्थान पर आता है।

गिनी की भी स्थिति खराब है

गिनी एक अफ्रीकी देश है, जिसको दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में माना जाता है। अपराध की दर में लगातार बढ़ोतरी होने से यहां की मुद्रा में लगातार गिरावट देखी जा रही है। एक डॉलर खरीदने के लिए लोगों को 9,640 गिनियन फ्रैंक खर्च करने पड़ते हैं। गिनी की मुद्रा अफ्रीकी देश की सबसे कमजोर मुद्राओं में से एक है।