home page

मुकेश अंबानी से लेकर रतन टाटा और गौतम अडानी तक के पुरानी तस्वीरें हुई वायरल, अरबपति व्यापारियों के ओल्ड फ़ोटोज़ देख हर कोई हैरान

आज हमारे देश में रतन टाटा से लेकर धीरुभाई अंबानी और आनंद महिंद्रा जैसे कई बिजनेसमैन मौजूद है जिन्होंने देश को एक अलग मकाम तक पहुंचाया है।
 | 
Indian Billionaires Old Photos
   

आज हमारे देश में रतन टाटा से लेकर धीरुभाई अंबानी और आनंद महिंद्रा जैसे कई बिजनेसमैन मौजूद है जिन्होंने देश को एक अलग मकाम तक पहुंचाया है। आज हम आपको उन सभी बिजनेसमैन की जवानी के दिनों की फोटो को दिखने जा रहे हैं।

आनंद महिंद्रा

Anand Mahindra

उद्योगपति हरीश महिंद्रा और इंदिरा महिंद्रा के घर 1 मई 1955 को आनंद गोपाल महिंद्रा का जन्म हुआ था। मुंबई शहर में जन्मे आनंद महिंद्रा की दो बहने हैं जिनका नाम अनुजा शर्मा और राधिका नाथ है। आनंद महिंद्रा “महिंद्रा एंड महिंद्रा” ग्रुप के संस्थापक जगदीश चंद्र महिंद्रा के पोते हैं।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

धीरुभाई अंबानी और अंबानी ब्रदर्स

Anil Ambani

स्वर्गीय बिजनेसमैन धीरुभाई अंबानी के बड़े मुकेश अंबानी का जन्म 1957 में यमन कंट्री के एडन सिटी में हुआ था। धीरुभाई अंबानी और कोकिला बहन अंबानी उस समय उसी शहर में रहते थे और वह पर काम करते थे।

मुकेश अंबानी की तरह ही उनके छोटे भाई अनिल अंबानी भी बहुत ही बड़े और जाने-माने बिजनेसमैन है। अंबानी ब्रदर्स की दो बहनें है जिनका विवाह हो चुका है।

गौतम अड़ानी

Gautam Adani

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन गौतम अड़ानी 24 जून 1962 गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में जन्मे थे। सामान्य जैन परिवार जन्मे गौतम अडानी के पिताजी का नाम शांतिलाल अडानी और माता का नाम शांताबेन अडानी था। वे पेशे से एक छोटे कपड़े के व्यापारी थे।

अजीम प्रेमजी

Azim Premji

भारत के सबसे बड़े कारोबारियों की लिस्ट में शामिल अजीम प्रेमजी का जन्म 24 जुलाई, 1945 को बॉम्बे में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनके पिता मोहम्मद हाशिम प्रेमजी बर्मा के चावल के राजा के तौर पर मशहूर थे।

उस समय पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना ने प्रेमजी के पिता को पाकिस्तान में रहने के लिए आमंत्रित भी किया, लेकिन उन्होंने अस्वीकार कर भारत में रहने का फैसला किया।

कुमार मंगलम बिड़ला

Kumar mangalam Birla

जाने माने बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिड़ला का जन्म राजस्थान के एक मारवाड़ी व्यवसायी बिड़ला परिवार में हुआ था। चार्टर्ड एकाउंटेंट कुमार मंगलम बिड़ला  ने लंदन बिजनेस स्कूल से एमबीए की डिग्री हासिल की। इ

तना ही वहां के वे एक मानद सदस्य भी हैं। बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिड़ला और नीरजा कस्लीवाल के तीन बच्चें हैं, जिनके नाम अनन्याश्री, आर्यमन विक्रम और अद्वैतेषा है।

किरण मजूमदार शॉ

Kiran Majmudar Show

देश की सक्सेफुल बिजनेस वुमेन किरण मजूमदार शॉ का जन्म 23 मार्च 1953 को कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में हुआ था। बेंगलुरू के बिशप कॉटन गर्ल्स स्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा खत्म करने के बाद किरण ने बैंगलोर विश्वविद्यालय से साल 1973 में बीएससी की डिग्री हासिल की थी। उस बाद पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए किरण ने वैलेरेट कॉलेज मेलबर्न यूनिवर्सिटी का रुख किया।