home page

गांव के तालाब से पानी पी रहे बाघ के शावकों पर लोगों ने जमकर बरसाए पत्थर, प्यासे शावकों की लोगों ने पत्थर मारकर कर दिया अधमरा

इंसान किसी भी तरह की घटिया हरकत कर सकता है। लेकिन इसके खामियाजे कई बार मासूम जानवरों को चुकानी पड़ती है। मामला है मध्य प्रदेश के सिवनी जिले का। यहां से एक दिल दुखाने वाला मामला सामने आया है।

 | 
tiger cubs were injured by beating
   

इंसान किसी भी तरह की घटिया हरकत कर सकता है। लेकिन इसके खामियाजे कई बार मासूम जानवरों को चुकानी पड़ती है। मामला है मध्य प्रदेश के सिवनी जिले का। यहां से एक दिल दुखाने वाला मामला सामने आया है।

हमारे राष्ट्रीय जानवर बाघ के दो शावको को कथित तौर पर कुछ ग्रामीणों ने पत्थर मार-मार बुरी तरह घायल कर दिया। उन्होंने उन्हें इतनी बुरी तरह से मारा कि बेचारे छोटे-छोटे से बाघ के शावक चल भी नहीं पा रहे हैं।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

बेचारा लंगाड़ा कर चलता है शावक

बता दें कि ट्विटर पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग चिल्लाए जा रहे हैं। वहीं एक शख्स तुरंत पीछे से टाइगर के शावक को पत्थर भी मार देता है। शावक से अच्छे से चला भी नहीं जा रहा, शायद तक उसका आगे का पैर टूट चुका है।

ये भी पढिए :- गाँव के मिस्त्री का ठनका मात्था और 7 गज की ज़मीन पर बना दिया 3 मंज़िला घर, जिसने भी बेडरूम और बाथरूम देखा तो बोला मिस्त्री ने कर दिया कमाल

वन विभाग ने किया अपना काम

बता दें कि वन विभाग की टीम को जैसे ही इस बात की भनक लगी तो वो मौके पर पहुंच गए। फिलहाल उन्हें कान्हा टाइगर रिजर्व के रेस्क्यू सेंटर भेज दिया। सिवनी वन मंडल के मुख्य वन संरक्षक एस. एस. उद्दे बताते हैं कि यह घटना मंगलवार सुबह जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर बेलगांव गांव के पास पीपर ताल तालाब की है।


पानी पीए आए होंगे शावक

यहां पर 14-15 महीने के ये दोनों शावक पानी पीने के लिए पहुंच होंगे। तभी वहां पर ग्रामीणों ने शावकों को देख लिया। फिर उन्होंने बाकी लोगों को भी बुला लिया। वो डंडे-लाठियों के साथ वहां पहुंचे और झाड़ियों में छिपे बाघों को मारने लगे।

ये भी पढिए :- नॉर्मल सी दिखने वाली है ये बाल्टी amazon पर मिल रही है 25 हज़ार से ज़्यादा में, बाल्टी की ख़ासियत जानकर आप भी पीट लेंगे मात्था

अमानवीय करार दे दिया लोगों ने

जब लोगों ने इस घटना का वीडियो देखा तो उन्हें उन लोगों पर गुस्सा आ गया, जिन्होंने इस शावकों को पत्थरों से मारा। यहां तक कि एक यूजर ने इस ट्वीट में कमेंट कर यह भी बताया है कि एक बाघ ने बीते दिनों गांव के एक बच्चे को मार दिया था। जिसके बाद गांववालों को गुस्सा था। उन्होंने लोगों से यह रिक्वेस्ट ही की कि लोगों को जानवरों के प्रति अवेयर किया जाए ताकि वो इस तरह की क्रूर हरकतें ना करें।