home page

School Holiday: CM खट्टर ने किया बड़ा ऐलान कल रहेगी इन स्कूलों की छुट्टी, जाने पूरी डिटेल

20 साल बाद यह दूसरा मौका रहा, जब प्रदेश के किसी मुख्यमंत्री ने फतेहाबाद में तिरंगा फहराया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने आज स्वतंत्रता दिवस पर फतेहाबाद पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया।
 | 
manohar-lal-khattar-announces-holiday-for-all-school
   

20 साल बाद यह दूसरा मौका रहा, जब प्रदेश के किसी मुख्यमंत्री ने फतेहाबाद में तिरंगा फहराया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने आज स्वतंत्रता दिवस पर फतेहाबाद पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया।

सन् 1997 में फतेहाबाद जिला बनने के बाद 2003 में पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने ध्वजारोहण किया था और अब 2023 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तिरंगा फहराया।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरूग्राम और पंचकूला की तरह अब हिसार में भी म्यूनिसिपल डेवलपमेंट अथॉरिटी बनाई जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 16 अगस्त को हरियाणा के सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है।

स्वतंत्रता आंदोलन में हरियाणा की गाथा सुनाई

तिरंगा फहराने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज़ादी का पावन पर्व मनाने जैसा है। आजादी के समय 1947 में देश का विभाजन हुआ, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हमने विभाजन विभीषिका दिवस मनाने का निर्णय लिया।

मुझे प्रसन्नता इस बात की है कि आज उन्होंने 9वें स्वतंत्रता दिवस का ध्वजारोहण हरियाणा में किया। फतेहाबाद जिले के लोगों का स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव धांगड़ के 14 लोगों ने देश की स्वतंत्रता के लिए योगदान दिया।

हरियाणा का योगदान देश के विकास में भी काफी रहा। चाहे यहां का जवान हो, किसान हो, हमेशा आगे रहता है। देश की सेवा में सेना की बात की जाए तो हरियाणा की सेवा 10 प्रतिशत है।

मुख्यमंत्री ने कहा की हरियाणा की भूमि गीता की भूमि है। यहां भगवान श्री कृष्ण ने गीता का संदेश दिया। इसी कारण हरियाणा आज अपने सद्भाव, भाईचारा, प्रेम के लिए पहचाना जाता है।