home page

आसान शिकार को देख सांप ने बिल्ली से उधार लिया था पंगा, फिर बिल्ली मौसी ने फुर्ती दिखाकर सांप को चिपकाया थप्पड़ की दुम दबाकर भाग गया बेचारा

कभी सांप और बिल्ली की लड़ाई देखी है? अगर नहीं देखी तो यह वीडियो आपके लिए है। जी हां, इस क्लिप को देखकर बहुत से लोग हैरान हैं। क्योंकि बिल्ली की ऐसी फुर्ती आपने पहले नहीं देखी होगी।
 | 
poisonous snake attacked the cat
   

कभी सांप और बिल्ली की लड़ाई देखी है? अगर नहीं देखी तो यह वीडियो आपके लिए है। जी हां, इस क्लिप को देखकर बहुत से लोग हैरान हैं। क्योंकि बिल्ली की ऐसी फुर्ती आपने पहले नहीं देखी होगी। अधिकतर लोगों को लगता था कि सांप बहुत फुर्तीले होते हैं।

पर इस बिल्ली ने सबको गलत साबित कर दिया। दरअसल, एक सांप ने जैसे ही मुंह खोलकर बिल्ली पर अटैक किया तो कैट ने उसे पलभर में जमीन पर पटक दिया। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इस दुर्लभ नजारे का वीडियो एक बार फिर वायरल हो गया है।

ये भी पढिए :- टीचर ने स्टूडेंट से क्लास के सामने गाय पर निबंध लिखने को कहा, फिर चालाक लड़के ने ब्लैकबोर्ड पर लिखा ऐसा जवाब की मास्टर भी दीवार के मारने लगे सिर

इस क्लिप को देखने के बाद एक शख्स ने लिखा - बिल्ली ने तो थप्पड़ जड़ दिया। दूसरे ने कहा कि बिल्ली से पंगा नहीं लेना चाहिए। वहीं कुछ यूजर्स ने मजाकिया लहजे में लिखा कि मेरी बिल्ली का रिएक्शन टाइम तो दो दिन है। वैसे इस पूरे मामले पर आपका क्या कहना है? कमेंट में बताइए।

बिल्ली की फुर्ती के आगे सांप धीमा पड़ गया!

इस वीडियो को ट्विटर हैंडल @TerrifyingNatur से पोस्ट किया गया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- एक बिल्ली का एवरेज रिएक्शन टाइम करीब 20 से 70 मिलीसेकंड्स होता है, जो कि सांप के एवरेज रिएक्शन टाइम 44-70 मिलीसेकंड से तेज है।

ये भी पढिए :- 10 साल के बाद खुले पानी में लौटी व्हेल खुद की ख़ुशी को नही कर पाई कंट्रोल, अपने चेहरे पर प्यारी सी स्माईल देकर जीता सबका दिल

इस क्लिप को खबर लिखे जाने तक 8 लाख 43 हजार से अधिक व्यूज और 43 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं सैकड़ों की संख्या में यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।


एक थप्पड़ में जमीन पर लेट गया सांप

यह क्लिप 14 सेकंड का है जिसमें हम देख सकते हैं कि एक सांप अचानक बिल्ली पर हमला कर देता है। पर बिल्ली उससे भी फुर्तीली निकलती है। दरअसल, सांप हवा में उठकर जैसे ही मुंह खोलकर बिल्ली पर अटैक करता है तो बिल्ली बड़ी फुर्ती के साथ रिएक्ट करती है... और सांप को थप्पड़ मारके जमीन पर पटक देती है। सही में, बिल्ली की गजब की फुर्ती देखकर आप भी शॉक्ड रह जाएंगे।