home page

घर का 80 करोड़ का बिजली बिल देख बुजुर्ग की बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में करवाना पड़ा एडमिट

चाहे खुशी हो या फिर गम। इंसान को कई बार ऐसा झटका लगता है कि वो बीमार ही पड़ जाता है। डॉक्टर्स इसे शॉक भी कहते हैं। महाराष्ट्र के नालासोपारा की बात है। यहां एक बुजुर्ग का बिजली बिल करीब 80 करोड़ रुपये आया। फिर क्या था… जैसे ही चचा ने बिल देखा उनकी तबीयत खराब हो गई।

 | 
बुजुर्ग का आया ₹80Cr का बिजली बिल, देखते ही उनकी तबीयत बिगड़ी
   

चाहे खुशी हो या फिर गम। इंसान को कई बार ऐसा झटका लगता है कि वो बीमार ही पड़ जाता है। डॉक्टर्स इसे शॉक भी कहते हैं। महाराष्ट्र के नालासोपारा की बात है। यहां एक बुजुर्ग का बिजली बिल करीब 80 करोड़ रुपये आया। फिर क्या था… जैसे ही चचा ने बिल देखा उनकी तबीयत खराब हो गई।

अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा

खबरों के मुताबिक, इस बुजुर्ग शख्स का नाम गणपत नाइक है। उन्हें उस वक्त झटका लगा जब उन्होंने देखा कि उनका बिजली का बिल 80 करोड़ रुपये के आसपास आया। उन्हें बाद में हाई बीपी होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बिजली कंपनी क्या बोली?

fgngfn

इसी बीच बिजली कंपनी ने कहा कि बिल में लिपिकी गलती हुई है। नालासोपारा इलाके के निर्मल गांव में राइस मिल चलाने वाले 80 वर्षीय गणपत नाइक को सोमवार के दिन ये बिल मिला था। बता दें कि वो दिल के मरीज हैं। बिल को देखते ही उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) ने कहा कि ये एक गलती थी। कंपनी ने कहा कि एजेंसी ने छह अंकों के बजाय नौ अंकों का बिल बनाया दिया था।

काफी डर गए थे

ये भी पढिए :- कुत्तों ने बंदरो से लिया था ग़लत पंगा तो मौक़ा पाकर बंदरो ने उठा लिया कुत्ते का पिल्ला, 3 दिनों तक कुत्ते के बच्चे को लेकर बंदर घूमता रहा पूरा जंगल

गणपत नाइक के पोते नीरज ने बताया कि जिस वक्त बिल मिला उस टाइम वो काम कर रहे थे। इसे देखते ही वो चौंक गए। नीरज ने कहा कि सबसे पहले हमें लगा कि ये पूरे जिले का बिल भेज दिया गया है। बाद में पता चला कि ये तो हमारा ही बिल है। हमने सोचा कि विभाग लॉकडाउन के टाइम का भी बिल वसूल रहा है।