home page

Sidhu Moose Wala Photo: सिद्धू मूसेवाला के वो गाने जिन्होंने रातोंरात बना दिया था सबका फ़ेवरेट, ये गाने आज भी लोगों के दिलों पर करते है राज

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन कलाकार कहे जाने वाले सिद्धू मूसेवाला की गोली मा'रकर ह'त्या कर दी है। सिद्धू मूसेवाला पर बदमाशों ने 30 राउंड की फायरिंग की है।
 | 
Siddhu muse wala
   

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन कलाकार कहे जाने वाले सिद्धू मूसेवाला की गोली मा'रकर हत्या कर दी थी। सिद्धू मूसेवाला पर बदमाशों ने 30 राउंड की फायरिंग की है। बता दे सिद्धू मूसेवाला पंजाब के मनसा गांव के रहने वाले थे और उन्होंने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में बेहतरीन गाने गाकर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को बुलंदियों तक पहुंचा दिया था।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

इन्होंने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में बेहतरीन गाने गाकर खूब लोकप्रियता बटोरी थी। सिद्धू मूसेवाला का पहला गाना जी वैगन था। सिद्धू मूसेवाला को पहचान साल 2017 में आए So High गाने से मिली थी। इस गाने को यूट्यूब पर 48 करोड़ से अधिक व्यूज मिले थे।

सिद्धू ने न सिर्फ इस गानें को अपनी आवाज दी थी बल्कि उन्होंने इस गाने के बोल भी खुद ही लिखे थे। सो हाई गाने के लिए उन्हें  ब्रिट एशिया टीवी म्यूजिक अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ गीतकार का अवॉर्ड मिला था। यूट्यूब पर ये गाना हंबल म्यूजिक चैनल पर उपलब्ध है।

इसका म्यूजिक BYG BYRD ने दिया है। इसके बाद उन्होंने कई चार्ट बस्टर गाने गाए हैं। आज हम इसी क्रम में हम अपने आर्टिकल के जरिए आपके सामने उनके टॉप 5 गानों का जिक्र करने जा रहे हैं जो कि लोगो को काफी समय तक याद रहेंगे। 

सो हाई (So High)

सिद्धू मूसेवाला का यह गाना आज भी लोगो द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है और इस गाने के यूट्यूब पर 166 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डॉलर (Dollar)

सिद्धू मूसेवाला का यह गाना 2018 में रिलीज हुआ था और इस गाने को भी यूट्यूब पर काफी लोकप्रियता मिली थी। बता दे इस गाने को यूट्यूब पर 47 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

जट्ट डा मुकाबला (Jatt Da Muqabala)

सिद्धू मूसेवाला को पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में मुख्य पहचान इसी गाने से मिली थी। आज भी शादी समारोह पर लोग इस गाने पर थिरकना नही भूलते।

आई एम बेटेर नाउ ( I’m Better Now)

बता दे सिद्धू मूसेवाला ने सिर्फ पार्टी सॉन्ग गाकर ही लोगो के बीच में फेमस नही हुए हैं बल्कि उनके रोमांटिक सोंग्स भी ऑडियंस द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद की जाती है। सिद्धू मूसेवाला का आई एम बेटेर नाउ उन्हीं गानों में से एक माना जाता है।

सेम बीफ (same beef)

सिद्धू मूसेवाला के गानों की लिस्ट की बात हो और लिस्ट में सेम बीफ सॉन्ग ना शामिल हो ऐसा हो ही नही सकता। इस गाने में सिद्धू मूसेवाला के साथ बोहेमिया भी दिखाई दिए थे। सिंगर का यह सॉन्ग उनके म्यूजिक करियर का सबसे हिट सॉन्ग माना जाता है।