home page

भूख से तड़प रही शेरनी ने शिकार झपटने के लिए तेंदुए पर बोल दिया धावा, शिकार के लिए पेड़ पर चढ़कर हुई जमकर लड़ाई

सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद आपको कई बार कुछ नया सीखने और समझने को मिल जाता है तो कई बार ऐसा भी होता है कि आप इसे देखकर चौंक जाते हैं।
 | 
lioness fight with leopard (1)
   

सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद आपको कई बार कुछ नया सीखने और समझने को मिल जाता है तो कई बार ऐसा भी होता है कि आप इसे देखकर चौंक जाते हैं।

खास तौर पर जब बात जानवरों से जुड़े हुए वीडियो की आती है, तो लोगों को ये खासे पसंद आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है। जंगली जानवरों को शिकार करने के लिए संघर्ष करते हुए वीडियो भी लोगों को पसंद आते हैं।

हमारा Whatsapp ग्रूप जॉइन करें Join Now

जब दो बराबर के जीवों की लड़ाई होती है, तो कभी-कभी रोमांच इतना बढ़ जाता है कि पूछिए ही मत। इस वीडियो में आप दो खूंखार प्रजातियों के बीच लड़ाई देख सकते हैं, जो भूख मिटाने के लिए एक दूसरे को मार डालते हैं।

तेंदुए और शेरनी की लड़ाई

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पेड़ पर शेरनी चढ़ी हुई है। शेरनी पेड़ की एक डाल की ओर बढ़ रही है, जहां एक मरे हुए शिकार के साथ पहले ही मादा तेंदुआ बैठी हुई है। वो शेरनी को शिकार छीनता देखकर नीचे कूदती है।

जबकि शेरनी के भार से डाल टूटती है और वो भी उसके साथ नीचे गिर पड़ती है। हालांकि इस संघर्ष में मादा तेंदुआ के मुंह से उसका निवाला छिन जाता है। ये वीडियो बहुत ही खौफनाक है।

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर wildlife011 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को 4 सिंतबर को पोस्ट किया गया है, जिसे अब तक करीब 8 लाख लोग देख चुके हैं और 53 हज़ार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है।